सिख धर्म पर शोध करने आई दक्षिण अफ्रीका की महिला से झपटमारों ने छीना पर्स Ludhiana News

पीड़िता ऐवेलिन मागडालेना आयार्जुन लांगर ने पंजाब में सिख धर्म पर शोध करने आई हुई हैं। इस समय वह अपने एक परिचित के घर मॉडल टाउन एरिया में रह रही हैं।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 02:19 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 02:19 PM (IST)
सिख धर्म पर शोध करने आई दक्षिण अफ्रीका की महिला से झपटमारों ने छीना पर्स Ludhiana News
सिख धर्म पर शोध करने आई दक्षिण अफ्रीका की महिला से झपटमारों ने छीना पर्स Ludhiana News

जेएनएन, लुधियाना। सिख धर्म पर रिसर्च करने आई साउथ अफ्रीका की महिला से पॉश एरिया मॉडल टाउन में झपटमारों ने उसका पर्स छीन लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना देर रात की है। वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के साथ लगी है, लेकिन झपटमार अभी पकड़ से दूर हैं।

थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में दक्षिण अफ्रीका के चिले निवासी ऐवेलिन मागडालेना आयार्जुन लांगर ने बताया कि वह पंजाब में सिख धर्म पर शोध करने आई हुई हैं। इस समय वह अपने एक परिचित के घर मॉडल टाउन एरिया में रह रही हैं। ऐवेलिन ने बताया कि वह 15 अक्टूबर की रात बाजार में खरीदारी करने जाने के लिए निकलीं, इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उनका पर्स झपट लिया। पर्स में  पासपोर्ट, 28 हजार की भारतीय और साउथ अफ्रीकन करंसी थी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना मॉडल टाउन पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए, कुछ कैमरों में फुटेज तो आई है मगर वह इतनी धुंधली है कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।  जांच अधिकारी एएसआइ बलदेव सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। इसी तरह न्यू पंजाब माता नगर की शिल्पा नामक महिला से भी 15 अक्टूबर की रात को ही झपटमारों ने उसका पर्स छीन लिया। वह अपनी सहेली के साथ एक्टिवा पर बाजार आई थी  और कृष्णा माता मंदिर के पास झपटमारों ने उन्हें अपना शिकार बनाया। पुलिस ने इसका भी थाना माडल टाउन में मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी