लुधियाना में बेखौफ लुटेरे, काम से घर लौट रहे व्यक्ति का पर्स व वृद्धा के गले से साेने की चेन झपटी

लुधियाना में बाइक सवार बदमाशों ने दो वारदातों को अंजाम देते हुए एक व्यक्ति का पर्स लूट लिया। जबकि वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन झपट कर ले गए। हुस्सैन पुरा रोड रेलवे क्रासिंग के पास नकाबपोश दो बदमाशों ने घर लौट रहे व्यक्ति का पर्स लूट लिया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 04:21 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 04:21 PM (IST)
लुधियाना में बेखौफ लुटेरे, काम से घर लौट रहे व्यक्ति का पर्स व वृद्धा के गले से साेने की चेन झपटी
लुधियाना में लुटेरों ने व्यक्ति का पर्स व वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में बाइक सवार बदमाशों ने दो वारदातों को अंजाम देते हुए एक व्यक्ति का पर्स लूट लिया। जबकि दूसरी जगह वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन झपट कर ले गए। हुस्सैन पुरा रोड रेलवे क्रासिंग के पास नकाबपोश दो बदमाशों ने घर लौट रहे व्यक्ति का पर्स लूट लिया और भागने लगे। उसी दौरान उनके मुंह पर लपेटा कपड़ा खुल गया और पीड़ित ने दोनों को पहचान लिया। मगर आरोपित फरार हो गए। अब थाना हैबोवाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनकी पहचान गांव जस्सियां निवासी हैप्पी तथा रवि टैट के रूप में हुई। पुलिस ने उसी गांव में रहने वाले जगदीश सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 12 सितंबर की रात 11.30 बजे वो रिलायंस गाेदाम से छुट्टी करके अपने घर लौट रहा था। हुस्सैनपुरा फाटक के पास आरोपितों ने 2 हजार रुपये की नकदी से भरा उसका पर्स लूट लिया। मगर उनके नकाब हट जाने के कारण वो उन्हें पहचान गया।

चांद कालोनी इलाके में घर के बाहर खड़ी 65 वर्षीय महिला के गले में पहनी सोने की चेन मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश झपट कर फरार हो गए। अब थाना पीएयू पुलिस ने चांद कालोनी की गली नंबर 3 निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। अपने बयान में उसने बताया कि मंगलवार शाम 7.40 बजे वो अपने घर की छत पर था। उस दौरान उसकी मां बिमला देवी बाहर गली में खड़ी थी। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए दो में से एक युवक उतर कर आया और उसकी मां के गले से चेन झपट कर मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। एएसआई दीदार सिंह ने कहा कि आरोपितों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

chat bot
आपका साथी