लुधियाना में एक दर्जन बदमाशों ने फैक्ट्री कर्मचारियों को बंधक बना 10 लाख के गारमेंट्स लूटे

राहों रोड स्थित ख्वाजके गांव में तेजधार हथियारों से लैस होकर आए एक दर्जन बदमाशों ने हाेजरी फैक्ट्री कर्मचारियों को बंधक बना लिया। आरोपित अपने साथ लाई गई महिंद्रा पिकअप वैन में करीब 10 लाख रुपये कीमत के गारमेंट्स और सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर लूट कर फरार हो गए।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 01:36 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 01:45 PM (IST)
लुधियाना में एक दर्जन बदमाशों ने फैक्ट्री कर्मचारियों को बंधक बना 10 लाख के गारमेंट्स लूटे
राहों रोड स्थित ख्वाजके गांव में एक दर्जन बदमाशों ने हाेजरी फैक्ट्री कर्मचारियों को बंधक बनाया। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। राहों रोड स्थित ख्वाजके गांव में तेजधार हथियारों से लैस होकर आए एक दर्जन बदमाशों ने हाेजरी फैक्ट्री कर्मचारियों को बंधक बना लिया। आरोपित अपने साथ लाई गई महिंद्रा पिकअप वैन में करीब 10 लाख रुपये कीमत के गारमेंट्स और सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर लूट कर फरार हो गए। उनके जाने के बाद कर्मचारियों ने किसी तरह से खुद को बंधन मुक्त करके मालिक व पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर पहुंची थाना मेहरबान पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात लाेगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एएसआइ राजिंदर सिंह ने बताया कि उक्त केस चंडीगढ़ रोड के अर्बन एस्टेट फेस-2 निवासी अशोक कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि राहों रोड के गांव ख्वाजके हौजरी कांप्लेक्स में उसकी शरण निटवेयर के नाम से हाेजरी फैक्ट्री है, जिसमें रात के समय सिद्ध नाथ तिवारी और पाल सिंह नाम के दो कर्मचारी रात के समय रहते हैं।

सोमवार रात अाठ बजे वह फैक्ट्री बंद करवा कर अपने घर चला गया। तड़के 2.30 बजे पाल सिंह ने उसे फोन करके बताया कि करीब एक बजे फैक्ट्री की दीवार फांद कर घुसे बदमाशाें ने उनके बंधक बना लिया। सभी लुटेरों ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे अौर काले रंग के नकाब से चेहरे ढके हुए थे। उन लोगों ने आते ही उनके मोबाइल छीन लिए। फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीबीआर निकाल कर कब्जे में ले लिया। उन सभी के हाथों में तलवारें, दात व अन्य हथियार थे।

दोनों को कमरे में बंद करके आरोपित अपने साथ लेकर आए महिंद्र पिकअप में 2500 जैकेट्स, 600 टी-शर्ट्स तथा 500 लोअर पजामा लूट फरार हो गए। राजिंदर सिंह ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को आरोपितों की गाड़ी की गांव कक्का में फुटेज मिली है। मगर उसमें आरोपितों का कोई सुराग नहीं मिल सका। मामले की जांच की जा रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी