रोडवेज के कांट्रेक्ट कर्मियों ने फिर दी हड़ताल की चेतावनी

पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी कांकांट्रेक्ट कर्मचारियों ने फिर से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 10:17 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 10:17 PM (IST)
रोडवेज के कांट्रेक्ट कर्मियों ने फिर दी हड़ताल की चेतावनी
रोडवेज के कांट्रेक्ट कर्मियों ने फिर दी हड़ताल की चेतावनी

जासं, लुधियाना : पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी कांकांट्रेक्ट कर्मचारियों ने फिर से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार को 29 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं की तो 30 सितंबर से वह दोबारा अनिश्चित काल के लिए बसों का परिचालन ठप कर देंगे।

करीब नौ दिन की हड़ताल के बाद सरकारी बसों का परिचालन शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन कर्मचारियों द्वारा दोबारा हड़ताल पर जाने की चेतावनी से दैनिक यात्रियों सहित अन्य यात्री सकते में आ गए हैं। यात्री रमेश वर्मा, बलविदर सिंह ने कहा कि बस हड़ताल से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। अब हड़ताल हुई तो उन लोगों का व्यापार चौपट हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कर्मचारियों ने रेगुलर किए जाने की मांग को लेकर पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन और पीआरटीसी के मुलाजिमों ने नौ दिनों तक सरकारी बसों का परिचालन ठप कर दिया था। इस संबंध में रोडवेज लुधियाना के प्रबंधक शमशेर सिंह सग्गू ने कहा कि फिलहाल स्थिति ठीक है।

chat bot
आपका साथी