विधानसभा क्षेत्र सेंट्रल में सत्ताधारी विधायक फिर भी सड़कें बदहाल Ludhiana News

विधानसभा क्षेत्र सेंट्रल में सत्ताधारी विधायक हैं फिर भी सड़कें बदहाल हालत में हैं।

By Edited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 07:30 AM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 02:13 PM (IST)
विधानसभा क्षेत्र सेंट्रल में सत्ताधारी विधायक फिर भी सड़कें बदहाल Ludhiana News
विधानसभा क्षेत्र सेंट्रल में सत्ताधारी विधायक फिर भी सड़कें बदहाल Ludhiana News

जेएनएन, लुधियाना। विधानसभा क्षेत्र सेंट्रल शहर का ऐसा इलाका जो होजरी, होलसेल करियाना, मेडिसन होलसेल, रेडिमेड गारमेंट के साथ-साथ किताब बाजार, गुड़मंडी जैसे बिजनेस हब के जरिए करोड़ों का रेवेन्यू दशकों से सरकार को देता आ रहा है, लेकिन इलाके की सड़कों के हालात ऐसे हैं कि सड़कों में गढ्डे नहीं, गढ्डों में सड़कें नजर आती हैं। जिस सड़क पर इलाका विधायक का कार्यालय है, वह भी बदहाल है। श्मशानघाट, प्रमुख शिक्षण संस्थानों को जाने वाले मुख्य मार्ग इतने बदहाल हैं कि आए दिन होने वाले हादसों में कई लोगों का घायल होना आम बात है।

इलाका वासियों का कहना है कि इसी इलाके से भाजपा के सतपाल गोसाई कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। लगातार दूसरी बार कांग्रेस के विधायक सु¨रदर डावर चुने गए, लेकिन इलाके के हालात नहीं बदले। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों का आरोप है कि कांग्रेसी विधायक सु¨रदर डावर का लगातार दूसरा कार्यकाल होने के बावजूद इलाके की हालत खस्ता होती जा रही है। दूसरी और प्रमुख सड़क सर्कुलर रोड की मिसाल देते हुए कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपा पार्षद विकास के लिए आवाज नहीं उठाते। इन आरोप प्रत्यारोप के दौर में पिस जनता ही रही है।

स्कूल, श्मशानघाट वाला मुख्य मार्ग ही टूटा

सर्कुलर रोड जिस पर श्मशानघाट भी है और प्रमुख शिक्षण संस्थान भी, लेकिन यहां को जाती सड़क की हालत बेहद खस्ता है। विधायक सुरिंदर डावर का कार्यालय भी इस मार्ग पर है। इसके बावजूद सड़क का ऐसा हाल है। बरसात के दिनों में तो यह सड़क तालाब ही बन जाती है। -रवि कुमार, कारोबारी

हर रोज लोग गिरकर जख्मी हो रहे

सड़के बदहाल है। न पार्षद गंभीर है न विधायक। मेरी ड्यूटी फैक्ट्री के गेट पर होती है। इन टूटी सड़कों की वजह से हर रोज लोग गिरकर जख्मी होते हैं। खासतौर पर स्कूली बच्चे इन गढ्डों वाली सड़कों पर हादसों का शिकार होते है। नगर निगम अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहा। -रामलुभाया, इलाका निवासी

सरकार भी कांग्रेस की विधायक फिर भी खस्ता सड़कें

सरकार कांग्रेस की है। इलाका विधायक और मेयर भी कांग्रेस के। इसके बावजूद अगर इलाका बदतर है तो फिर समझ आ जानी चाहिए कि यह लोग जनता की समस्याओं के प्रति कितने गंभीर है। कम से कम अच्छी सड़कें, सीवरेज और पेयजल तो उपलब्ध करवाना चाहिए। -सतनाम सिंह सेठी, इलाका निवासी

पार्षद ही गंभीर नहीं विधायक क्या करें

भाजपा के पार्षद ओपी रत्तड़ा इलाके की समस्याओं की ¨चता ही नहीं करते। निगम सदन मे आवाज उठानी चाहिए। टूटी सड़कों के साथ-साथ इलाके की और भी समस्याएं है। इनके निवारण के लिए पार्षद चुने गए है। अगर वह सक्रिय हो जाए तो इलाके की अधिकांश समस्याओं का निवारण हो जाए। -शंकर मित्तल इलाका निवासी  

बरसात की वजह से सड़क निर्माण रुका था: मेयर

बरसात की वजह से सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ था। अब इसमें तेजी है। बस एक महीने के भीतर लगभग सभी सड़कों की रिपेयर और निर्माण कर दिया जाएगा। अभी पैचवर्क का कार्य तो जोरों पर किया जा रहा है। लोगों को इस समस्या से जल्द निजात दिलाई जाएगी। -बलकार सिंह संधू, मेयर

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी