लुधियाना में शहीद सुखदेव थापर के घर के लिए मिलेगा रास्ता, नोटिफिकेशन जारी, निगम करवाएगा सोशल असेसमेंट

शहीद सुखदेव थापर के पैतृक घर के लिए अभी जो रास्ता है वह घूमकर जाता है। जिसकी वजह लोगों को पता ही नहीं चलता है। इसके अलावा इस रास्ते से दिन में वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 01:33 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 01:33 PM (IST)
लुधियाना में शहीद सुखदेव थापर के घर के लिए मिलेगा रास्ता, नोटिफिकेशन जारी, निगम करवाएगा सोशल असेसमेंट
शहीद सुखदेव के घर के रास्ते के लिए निगम ने जमीन अधिग्रहण के लिए सोशल असेसमेंट शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। शहीद सुखदेव थापर के पैतृक घर के लिए चौड़ा बाजार से सीधा रास्ता मिलना तय है। पंजाब सरकार ने सीधा रास्ता दिलाने के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम ने जमीन अधिग्रहण के लिए सोशल असेसमेंट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी और इसके लिए 50 हजार रुपये जारी कर दिए जाएंगे। सोशल असेसमेंट होने के बाद जिला प्रशासन जमीन अधिग्रहित करके रास्ता खोल देगा। शहीद सुखदेव थापर के पैतृक घर के लिए अभी जो रास्ता है वह घूमकर जाता है। जिसकी वजह लोगों को पता ही नहीं चलता है। इसके अलावा इस रास्ते से दिन में वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कई सालों से चौड़ा बाजार से नौघरा तक सीधा रास्ता निकालने की प्रक्रिया कई सालों से चल रही थी लेकिन इस पर लेट लत्तीफी हो रही थी।

दरअसल सीधा रास्ता निकालने के लिए चार घरों का अधिग्रहण किया जाना है। जिसमें से तीन घर पहले से ही तैयार थे जबकि एक घर ने पहले सहमति नहीं दी। लेकिन अब सरकार ने उसे भी अधिग्रहित करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी होने पर शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के प्रधान अशोक थापर ने स्थानीय निकाय विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी एके सिन्हां, डीसी वरिंदर शर्मा, पूर्व डीसी प्रदीप अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल व उन सभी अफसरों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस प्रक्रिया को पूरा करने में अपना योगदान दिया। दरअसल मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शहीद के घर की रेनोवेशन के लिए एक करोड़ रुपये पहले ही जारी कर चुके हैं। रास्ता खुलने के बाद यहां पर रेनोवेशन का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी