रायकोट के किसान बरनाला चौक में करेंगे चक्का जाम

संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से देश भर में केंद्र सरकार के खिलाफ चक्का जाम किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 06:55 PM (IST)
रायकोट के किसान बरनाला चौक में करेंगे चक्का जाम
रायकोट के किसान बरनाला चौक में करेंगे चक्का जाम

जेएनएन, रायकोट : संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से देश भर में केंद्र सरकार के खिलाफ चक्का जाम किया जाएगा। इसके जरिए किसान केंद्र सरकार से खेती विरोधी कानूनों को रद्द करवाने, नौजवानों पर दर्ज किए झूठे पर्चे रद्द करवाने की मांग कर रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन (एकता) डकौंदा, भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल, भारतीय किसान यूनियन कादियां, भारतीय किसान यूनियन राजेवाल आदि की तरफ से सांझे तौर पर रायकोट के बरनाला चौक में चक्का जाम किया जाएगा। बीकेयू (एकता) डकौंदा के ब्लाक प्रधान महेंद्र सिंह कमालपुरा ने बताया कि यह चक्का जाम जत्थेबंदियों की तरफ से दिए प्रोग्राम के अनुसार 12 बजे से शाम तीन बजे तक शांतिमय ढंग के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस चक्का जाम को सफल बनाने के लिए हलका रायकोट की सभी इकाइयों को एकजुट किया है।

chat bot
आपका साथी