Road Accident in Ludhiana ः लुधियाना में कार की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत, सवार महिला घायल

लुधियाना में सुनेत पुल के पास बेकाबू तेज रफ्तार कार ने रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि फरार कार चालक आरोपित का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 01:27 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 01:27 PM (IST)
Road Accident in Ludhiana ः  लुधियाना में कार की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत, सवार महिला घायल
लुधियाना में कार की टक्कर में रिक्शा चालक की मौत हो गई।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में सुनेत पुल के पास बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार ने रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी महिला सवार घायल हो गई। इलाके के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अब थाना पीएयू पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कार्रवाई निपटाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 40 वर्षीय संजय यादव के रूप में हुई। वो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। पुलिस ने मनजीत नगर निवासी माला की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में महिला ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद ढाई बजे वो अपने घर से रिक्शा करके अग्र नगर की और जा रही थी।

सुनेत पुल से रिक्शा वाले ने नहर के साथ वाला रोड पकड़ लिया। मगर माला के कहने पर उसने रिक्शा वापस मोड़ लिया। अभी वो रिक्शा घुमा ही रहा था कि उसी दौरान पीछे से आई सफेद रंग की कार ने लापरवाही से उनके रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे संजय की मौत हो गई। अमरीक सिंह ने कहा कि आरोपित का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी