लक्ष्य का ईमानदारी से करें पीछा: अशोक अरोड़ा

रामगढि़या ग‌र्ल्स कालेज में बुधवार प्रेरक और संवादात्मक लेक्चर का आयोजन किया गया। इसमें वकील तथा समाज सुधारक अशोक अरोड़ा पहुंचे। उन्होंने मीट द सोल एंड अटेन हैप्पीनेस विषय पर विचार रखे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 07:53 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 07:53 PM (IST)
लक्ष्य का ईमानदारी से करें पीछा: अशोक अरोड़ा
लक्ष्य का ईमानदारी से करें पीछा: अशोक अरोड़ा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : रामगढि़या ग‌र्ल्स कालेज में बुधवार प्रेरक और संवादात्मक लेक्चर का आयोजन किया गया। इसमें वकील तथा समाज सुधारक अशोक अरोड़ा पहुंचे। उन्होंने मीट द सोल एंड अटेन हैप्पीनेस विषय पर विचार रखे। इस अवसर पर अभिनेता और प्रेरक वक्ता योगराज सिंह विशेष मेहमान के रूप में उपस्थित हुए। रामगढि़या एजुकेशनल कौंसिल के प्रधान रंजोध सिंह, कालेज की कार्यवाहक प्रिसिपल डा. राजेश्वरपाल कौर ने आए मेहमानों का स्वागत किया।

अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज की व्यस्तता भरे जीवन में मन तनावमुक्त होना बहुत जरूरी है। जीवन में अपने लक्ष्य को आंखों के सामने रख कर ईमानदारी से मेहनत के राह पर चलना और अपने मन की आवाज को सुनकर हम अपनी खुशी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से समझें। अभिनेता योगराज सिंह ने भी छात्रों को कहा कि खुशहाल जीवन के लिए हमें निडरता से आगे बढ़ना आना चाहिए।

chat bot
आपका साथी