निगम कर्मियों की मांग, सफाई कर्मचारियाें के लिए लुधियाना सिविल अस्पताल में लेवल थ्री के दो बेड रखें रिजर्व

नगर निगम की तरफ से मेयर बलकार सिंह संधू व कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने सफाई कर्मचारियों को मास्क हैंडसैनिटाइजर व विटाइमिन सी की किट बांटी। मेयर ने सफाई कर्मचारियों को कहा कि वह अपनी ड्यूटी पूरे मन से निभा रहे हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 12:24 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 12:24 PM (IST)
निगम कर्मियों की मांग, सफाई कर्मचारियाें के लिए लुधियाना सिविल अस्पताल में लेवल थ्री के दो बेड रखें रिजर्व
मेयर संधू व कमिश्नर सभ्रवाल ने सफाई कर्मचारियों को मास्क, हैंडसैनिटाइजर व विटाइमिन सी की किट बांटी। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। शहर में बढ़ते संक्रमण के कारण नगर निगम के सफाई कर्मचारियों पर भी कोविड का खतरा मंडराने लगा है। शहर में 10 हजार के करीब कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में हैं और उनके घरों से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं सफाई कर्मियों पर है। म्युनिसिपल कर्मचारी संघर्ष कमेटी ने मेयर बलकार सिंह संधू व निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल से मांग की है कि सिविल अस्पताल में लेवल थ्री के दो बेड रिजर्व रखे जाएं। ताकि आपातकाल में सफाई कर्मियों को आक्सीजन व वेंटीलेटर जैसी सुविधा मिल सके। मेयर बलकार सिंह संधू ने भरोसा दिलाया कि सफाई कर्मियाें को नगर निगम हर संभव मदद करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों को पहले ही कोरोना वारियर्स घोषित कर चुके हैं।

नगर निगम की तरफ से मेयर बलकार सिंह संधू व कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने सफाई कर्मचारियों को मास्क, हैंडसैनिटाइजर व विटाइमिन सी की किट बांटी। मेयर ने सफाई कर्मचारियों को कहा कि वह अपनी ड्यूटी पूरे मन से निभा रहे हैं जिसका परिणाम रहा है कि पिछले साल हमने बेहतरीन काम किया है। मेयर ने कहा कि प्रशासन की तरफ से निगम को जो जिम्मेदारियां सौंपी गई निगम ने 100 फीसद पूरा किया।

मेयर बलकार सिंह संधू ने बताया कि संघर्ष कमेटी ने सफाई कर्मियों के परिवारों को वैक्सीन लगाने के लिए डिप्टी कमिश्नर के साथ बात करेंगे। संघर्ष कमेटी के चेयरमैन अश्वनी सहोता ने बताया कि मेयर व कमिश्नर से मांग की गई थी कि सफाई कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए किट उपलब्ध करवाई जाएं। बुधवार सुबह मेयर कैंप आफिस में यह किटें सफाई कर्मचारियों को दी गई।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी