छह रंगों के साथ लांच हुई 'रेनो काइगर'

काईगर को फ्रांस और भारत के संयुक्त प्रयास से डिजाइन किया गया है। इसे भारत में ही इसे विकसित और निर्मित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 06:12 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 06:12 PM (IST)
छह रंगों के साथ लांच हुई 'रेनो काइगर'
छह रंगों के साथ लांच हुई 'रेनो काइगर'

जागरण संवाददाता, लुधियाना : लैंडमार्क रेनो ने 'रेनो काईगर' को लुधियाना में लांच किया है। अग्रनगर के सरपंच हरप्रीत कौर ने बैंचमार्क मोटर्स ग्रुप के सीइओ बीके अरोड़ा, सीओओ अभिनव गोयल, टेरीटरी हेड राहुल प्रभाकर और बैंचमार्क टीम की उपस्थिति में इसे विधिवत लांच किया। यह गाड़ी छह आकर्षक रंगो केप्सियन ब्लू, रेडिएंट रेड, मूनलाइट सिल्वर, प्लेनेट ग्रे, आइस कूल व्हाइट और माहोगनी ब्राउन में 5.45 लाख रुपये (एक्स शोरुम) की कीमत में उपलब्ध है।

काईगर को फ्रांस और भारत के संयुक्त प्रयास से डिजाइन किया गया है। इसे भारत में ही इसे विकसित और निर्मित किया गया है। अब देश में बी-सेगमेंट एसयूवी में एंट्री कर चुकी रेनो काईगर में दो ईंजन विकल्प है। इसमें 1.0 लीटर एनर्जी और 1.0 लीटर टरबो, हाई परफोरमेंस, माडर्न और कारगर इंजन इस गाड़ी की स्पोर्टी डाइव सुनिश्चित करता है।

chat bot
आपका साथी