लुधियाना में जुआ अड्डे पर झगड़ा करने का आराेपित गिरफ्तार, हथियार भी बरामद; पूछताछ में जुटी पुलिस

एक दिन पहले ईशा नगरी में जुआ के एक अड्डे पर भिड़ने वाले दो गुटों में से एक व्यक्ति को नारकोटिक्स विभाग ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को घोड़ा कालोनी में नशों के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया है।

By Edited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 08:55 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 08:55 PM (IST)
लुधियाना में जुआ अड्डे पर झगड़ा करने का आराेपित गिरफ्तार, हथियार भी बरामद; पूछताछ में जुटी पुलिस
जुआ के एक अड्डे पर भिड़ने वाला आराेपित गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर)

संसू, लुधियाना। एक दिन पहले ईशा नगरी में जुआ के एक अड्डे पर भिड़ने वाले दो गुटों में से एक व्यक्ति को नारकोटिक्स विभाग ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को घोड़ा कालोनी में नशों के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया है, लेकिन पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से कतरा रही है। बताया जाता है कि एक दिन पहले रात को ईशा नगरी में जुआ खेलते दो गुट आपस में भिड़े थे और उन्होेंने एक-दूसरे पर रिवाल्वर तक तान दी थी।

बाद में कुछ लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें मौके से हटाया था। पुलिस को इसकी जानकारी सुबह मिली और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान नारकोटिक्स विभाग ने एक आरोपित को हथियार के साथ पकड़ा तो पूछताछ में उसने एक दिन पहले हुए विवाद की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया था।

chat bot
आपका साथी