धर्म हमें जोड़ना सिखाता है, तोड़ना नहीं : साध्वी रत्न संचिता म.

एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस के तत्वावधान में चातुर्मास सभा महासाध्वी डा. वीणा जी महाराज ठाणा-5 के सानिध्य में जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:45 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:45 PM (IST)
धर्म हमें जोड़ना सिखाता है, तोड़ना नहीं : साध्वी रत्न संचिता म.
धर्म हमें जोड़ना सिखाता है, तोड़ना नहीं : साध्वी रत्न संचिता म.

संस, लुधियाना : एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस के तत्वावधान में चातुर्मास सभा महासाध्वी डा. वीणा जी महाराज ठाणा-5 के सानिध्य में जारी है। प्रवचन प्रभाविका साध्वी रत्न संचिता जी महाराज ने कहा कि ये मेरा नहीं, महान भारतीय संस्कृति व भगवान महावीर के अहिसा दर्शन का सम्मान है। धर्म हमें जोड़ना सिखाता है, तोड़ना नहीं। धर्म के क्षेत्र में हिसा, घृणा, भय व नफरत का कोई स्थान नहीं है। आज अपेक्षा है कि धर्म को आध्यात्म, विज्ञान व समाजसेवा से जोड़ा जाए। उन्होंने आगे कहा कि कभी-कभी भक्ति में भी डूबना सीखे। जिस व्यक्ति में प्रभु को गुरु की भक्ति होती है, उसे किसी चीज का डर नहीं रहता। अगर हम भक्ति में डूब गए। तो हमारे तन व मन के सारे रोग दूर हो जाएंगे। भगवान महावीर ने भी पूछा गया कि धर्म कहां पर है? प्रभु ने कहा कि आज्ञा में ही धर्म होता है, जो गुरु की भगवान की आज्ञा में होता है। वह धर्म में है। चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन श्रमण व सभाध्यक्ष अरिदमन जैन ने कहा कि गुरुणी मैयां तप चंद्रिका श्रमणी गौरव सरलमना महासाध्वी श्री वीणा जी महाराज सा. के 53वां दीक्षा जयंती दिवस सिविल लाइंस जैन स्थानक में 21 से 26 सितंबर तक मनाया जाएगा। समारोह में 21 सितंबर को आयमबिल करवाएं जाएंगे।

इस अवसर पर चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन, सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन, विपन जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन गोल्ड स्टार, रविदर जैन भ्राता, विनोद जैन गोयम, मोती लाल जैन, विजय जैन, अनिल जैन बावा, संजय जैन, वैभव जैन आदि समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी