गीता का ज्ञान हमें कर्म करने की शिक्षा देता : स्वामी निगम बोध तीर्थ

भारत धर्म प्रचारक मंडल (रजि.) की तरफ से श्री दंडी स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज जी की अध्यक्षता में संक्रांति पर्व समारोह वेद मंदिर दरेसी रोड में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:40 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:40 PM (IST)
गीता का ज्ञान हमें कर्म करने की शिक्षा देता : स्वामी निगम बोध तीर्थ
गीता का ज्ञान हमें कर्म करने की शिक्षा देता : स्वामी निगम बोध तीर्थ

संस, लुधियाना : भारत धर्म प्रचारक मंडल (रजि.) की तरफ से श्री दंडी स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज जी की अध्यक्षता में संक्रांति पर्व समारोह वेद मंदिर दरेसी रोड में मनाया गया। समारोह में विधायक सुरिदर डावर ने विशेष रूप से भाग लेकर महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि गीता का ज्ञान हमें कर्म करने की शिक्षा देता है। गीता हमें सिखाती है कि निष्काम भाव से कर्म करो फल की चिता मत करो। इसलिए इंसान को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए और बुरे कर्म से नाता तोड़ना चाहिए। संक्रांति नाम सुनाते हुए महाराज जी ने कहा कि जब सूर्य भगवान कन्या राशि से निकल कर तुला राशि में आते है तो कार्तिक मास की संक्रांति होती है। इस मास का अपना अलग महत्व है। इस मास में तुलसी पूजन और ठाकुर जी को दीपदान करने से इंसान को करोड़ो गुना फल मिलता है। इस दौरान दंडी स्वामी देवेश्वरनंद तीर्थ, शिवराम, राजिद्र कपूर, दिनेश टंडन, मोहनी भार्गव, बलदेव चोपड़ा, लक्की चोपड़ा, हरी ओम सहगल, पंडित दीप वशिष्ट, नरेश शर्मा आदि उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी