राजा के दरबार में गणपति बप्पा के भजनों पर झूमे भक्त

राजा के दरबार में इस्कान श्री जगन्नाथ मंदिर कमेटी की तरफ से हरिनाम संकीर्तन ढींगरा परिवार द्वारा गणपति बप्पा को अर्पित 11 किलो का मोदक भोग व सैकड़ों परिवारों द्वारा आरती का अलौकिक दृश्य।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:13 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:13 PM (IST)
राजा के दरबार में गणपति बप्पा के भजनों पर झूमे भक्त
राजा के दरबार में गणपति बप्पा के भजनों पर झूमे भक्त

संस, लुधियाना : राजा के दरबार में इस्कान श्री जगन्नाथ मंदिर कमेटी की तरफ से हरिनाम संकीर्तन, ढींगरा परिवार द्वारा गणपति बप्पा को अर्पित 11 किलो का मोदक भोग व सैकड़ों परिवारों द्वारा आरती का अलौकिक दृश्य। मौका था बीआरएस नगर में श्री गणपति उत्सव कमेटी की तरफ से चल रहे दसवें गणपति महोत्सव का। सर्वप्रथम मुख्य यजमानों बलविन्द्र अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, संजीव गुप्ता, प्रेम बतरा, पीयूष गांधी परिवार ने गणपति बप्पा का पूजन कर लड्डुओं का भोग भगवान को भेंट कर समूह विश्व के लिए सुख-शांति मांगी। मेयर बलकार संधू की पत्नी व पूर्व पार्षद स्नेह लता संधू, बलविन्द्र अग्रवाल, राजकुमार वर्मा, शाम लाल कपूर, रविंदर गुप्ता, राजू थापर, चिराग थापर, एडवोकेट संजीव सूद बांका, केके सूरी, डिपल राणा, मीनू मल्होत्रा, मनीष शाह, आलोक भूइयां, नीरज वर्मा, रितेश मनचंदा, मनीषा कपूर, भानू कपूर, ध्रुव लाडिया, धर्मवीर भारती, अमरजीत सिंह, प्रेम बतरा ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर सभी भक्तों को गणपति महोत्सव की बधाई।

मुख्य सेवादार राकेश बजाज ने बताया कि उत्सव में 18 सितंबर को सुबह अविनाश वासुदेवा गायत्री महिला मंडल द्वारा सात कुंडलिया गायत्री यज्ञ उत्सव कमेटी के सभी सदस्यों की मौजूदगी में किया जाएगा। वहीं सायं 5.30 से 7. 30 बजे तक टीम मैजिक हेल्थ प्वांइट द्वारा धार्मिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। इस अवसर पर विजय बजाज, विशाल सूद, प्रमोद कपूर, जय ढींगरा, बोवी मल्होत्रा, नितिन गुप्ता, वरिन्द्र गर्ग, रामपाल शर्मा, संजय खोसला, रमन मित्तल, कृष्ण गोगना, स्वामी शर्मा, राज चावला, जगमोहन, सुरेश कोछड़, राकेश कोछड़, हरमोहन वालिया, जगदीश पुरी, दीपक कुमार, सुमित मित्तल, आरके जिदल, मनीष शर्मा, विजय शर्मा, गगन शर्मा, उमेश वर्मा, परमपाल सिंह, महिला विग सदस्य सुदेश अरोड़ा, प्रवीण अग्रवाल, पिकी गुप्ता, सुमन बजाज, निधि बजाज, रितू सूद, नर्मदा ढींगरा, अनुराधा खोसला, किरण कोचर, ज्योति वर्मा, जिया कपूर, ईशा बजाज ने गणमान्यों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया ।

chat bot
आपका साथी