लुधियाना में 43 लाख लेकर किसी और के नाम करा दी रजिस्ट्री, आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

लुधियाना में धर्मपुरा निवासी व्यक्ति ने मकान का सौदा करके खरीददार महिला से 43 लाख ले लिए। बाद में उस मकान की रजिस्ट्री किसी और के नाम पर करा दी। थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने उसके धोखाधड़ी के आरोप में खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 12:50 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 12:50 PM (IST)
लुधियाना में 43 लाख लेकर किसी और के नाम करा दी रजिस्ट्री, आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
पुलिस ने धोखाधड़ी करने के मामले में केस दर्ज किया है.

लुधियाना, जेएनएन। धर्मपुरा निवासी व्यक्ति ने मकान बेचने का सौदा करके खरीददार महिला से 43 लाख रुपये ले लिए। मगर बाद में उस मकान की रजिस्ट्री किसी और के नाम पर करा दी। अब थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने उसके धोखाधड़ी के आरोप में खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ बलौर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान धर्मपुरा स्थित ओबराय मार्केट निवासी कुलविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने धर्मपुरा निवासी नीतू सलूजा की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

महिला ने 23 जुलाई 2019 में पुलिस कमिश्नर को उसके खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि 29 सितंबर 2018 में उसने आरोपित के साथ एक मकान का सौदा करके 35 लाख रुपये में बयाना किया था। जिसमें बाद में 8 लाख रुपये और दे दिए। मगर 43 लाख रुपये लेकर भी आरोपित ने मकान की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं कराई। बाद में उसे पता चला कि उसने उस मकान की रजिस्ट्री धर्मपुरा निवासी राजिंदर कुमार के नाम करा दी है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी।

chat bot
आपका साथी