Fraud In Ludhiana: फर्जी दस्तावेज से भाई के मकान की रजिस्ट्री कराई, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Fraud In Ludhiana भाई ने साजिश के तहत अपने साथियों की मदद से उस मकान की रजिस्ट्री अपने नाम पर करवा ली। अब थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 12:55 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 12:55 PM (IST)
Fraud In Ludhiana: फर्जी दस्तावेज से भाई के मकान की रजिस्ट्री कराई, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
भाई ने साजिश के तहत अपने साथियों की मदद से मकान की रजिस्ट्री अपने नाम पर करवा ली।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Fraud In Ludhiana: चंडीगढ़ रोड निवासी व्यक्ति ने अपने भाई पर तरस खा कर उसे अपने मकान के नीचे वाला पाेर्शन रहने के लिए दे दिया। मगर भाई ने साजिश के तहत अपने साथियों की मदद से उस मकान की रजिस्ट्री अपने नाम पर करवा ली। अब थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनकी पहचान चंडीगढ़ रोड के सेक्टर 32 निवासी मोबिन अंसारी, उसकी पत्नी आफरीना, कंपनी बाग कालोनी निवासी नवीद हुस्सैन, सुखदेव सिंह तथा करतार नगर निवासी रविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने चंडीगढ़ रोड स्थित वार्ड नंबर 11 निवासी मोकिम अंसारी की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उसने बताया कि उसने अपने भाई मोबिन अंसारी को अपने मकान के नीचे वाला पोरशन रहने के लिए दिया था। मगर उसने आरोपितों के साथ मिल कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर उसकी रजिस्ट्री अपने नाम पर करवा ली। उसने जब मोबिन से इसके बारे में बात की तो अारोपित ने उसके साथ गाली गलौज करने के साथ साथ उसे जान से मारने की धमकियां दी। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने अारोप सही पाए जाने पर आरोपितों पर केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-फैक्ट्री से हजारों की कापर राड चोरी

फोकल प्वाइंट फेस-3 स्थित फैक्ट्री के पीछे से घुसे चोर अंदर से हजारों रुपये कीमत की कापर राड चोरी करके ले गए। घटना का पता तब चला, जब अगली सुबह फैक्ट्री की लेबर वहां काम करने के लिए पहुंची। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात लाेगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआइ चरण सिंह ने बताया कि उक्त केस गांव साहिबयाणा निवासी बलविंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि फोकल प्वाइंट फेस-3 में उनकी गोबिंद इंडस्ट्रीज है। 6 अक्टूबर की मध्य रात्रि में फैक्ट्री के पीछे से घुसे चोर वहां से कापर की राड चोरी करके ले गए। चरण सिंह ने कहा कि आरोपितों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

chat bot
आपका साथी