लुधियाना में जमीन का सौदा कर नहीं करवाई रजिस्ट्री, आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

लुधियाना के गांव ढंडारी कलां के रहने वाले एक व्यक्ति ने किसी और की जगह का सौदा करके पैसे हासिल कर लिए। जब उक्त व्यक्ति ने रजिस्ट्री नहीं करवाई तो शिकायत थाना साहनेवाल पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:34 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:34 PM (IST)
लुधियाना में जमीन का सौदा कर नहीं करवाई रजिस्ट्री, आरोपित के खिलाफ केस दर्ज
लुधियाना में जमीन का सौदा कर रजिस्ट्री नहीं करवाने पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के गांव ढंडारी कलां के रहने वाले एक व्यक्ति ने किसी और की जगह का सौदा करके पैसे हासिल कर लिए। जब उक्त व्यक्ति ने रजिस्ट्री नहीं करवाई तो शिकायत थाना साहनेवाल पुलिस को दी गई। पुलिस ने गांव ढंडारी कलां निवासी आरोपित गुरबचन सिंह गरचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला पुलिस ने जनपद स्टेट कनाल रोड निवासी गौरव गोयल के बयानों पर दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित ने उनसे ढंडारी कलां स्थित एक जमीन का सौदा किया। वह जगह उर्मिला देवी के नाम पर थी। आरोपित ने अपने झांसे में लेकर उनसे एक करोड़ 35 लाख रुपए हासिल कर लिए। जब रजिस्ट्री करवाने की बारी आई तो आरोपित ने टालमटोल शुरू कर दी। अंत में शिकायत थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपित को नामजद कर तलाश शुरू कर दी है।

पार्षद नरिंदर शर्मा के घर हुई चोरी में अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज

लुधियाना। करीब 4 दिन पहले कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू के भाई व वार्ड नंबर 66 के पार्षद नरिंदर शर्मा के घर हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी कोई सुराग नहीं लगा। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने पार्षद के बेटे सिद्धार्थ शर्मा के बयानों पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि 16 जून की रात पार्षद नरिंदर शर्मा के घर चोर आ धमके। परिवार खाना खाकर सोया हुआ था। जानकारी के अनुसार पहले चोरों ने हवा में कोई स्प्रे किया। जिससे परिवार गहरी नींद में चला गया। उसके बाद चोरों ने घर से करीब 9 लाख रुपए कैश व सोने के गहने चोरी कर लिए। अगले दिन सुबह जब परिवार उठा तो सामान बिखरा पड़ा था। जिसकी जानकारी उन्होंने कंट्रोल रूम पर पुलिस को दर्ज करवाई। घटना को करीब 4 दिन गुजर चुके हैं। लेकिन पुलिस के हाथ अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं लगे, जिससे चोरों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।

chat bot
आपका साथी