31 दिसंबर तक करा लें अपने पालतू जानवर का रजिस्ट्रेशन, नहीं तो भरना पड़ेगा इतना जुर्माना

नगर निगम ने शहरवासियों को 31 दिसंबर तक अपने पालतू कुत्ते व बिल्लियों का रजिस्ट्रेशन करवाने का वक्त दिया है। इस दौरान लोग 400 रुपये प्रति जानवर फीस देकर रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। अगर आपने तय तिथि तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो उसके बाद चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 02:48 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 02:48 PM (IST)
31 दिसंबर तक करा लें अपने पालतू जानवर का रजिस्ट्रेशन, नहीं तो भरना पड़ेगा इतना जुर्माना
नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि जुर्माने से बचने के लिए अपने कुत्तों की रजिस्ट्रेशन करवा लें।

लुधियाना, जेएनएन। अगर आप घर में कुत्ता या बिल्ली पालते हैं और आपने नगर निगम के पास उनका रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो दिसंबर के बाद आपको जेब ढीली करनी पड़ सकती है। नगर निगम ने शहरवासियों को 31 दिसंबर तक अपने पालतू कुत्ते व बिल्लियों का रजिस्ट्रेशन करवाने का वक्त दिया है। इस दौरान लोग 400 रुपये प्रति जानवर फीस देकर रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।

अगर आपने तय तिथि तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया, तो उसके बाद चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यही नहीं निगम उसके बाद घर घर जाकर पालतू कुत्ते व बिल्लियों का सर्वे भी करेगा। मेयर बलकार सिंह संधू व निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने शहरवासियों से अपील की है कि जुर्माने से बचने के लिए वह अपने कुत्तों की रजिस्ट्रेशन करवा लें।

बिल्ली का एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं 

नगर निगम ने 26 जून 2020 को कुत्ते व बिल्लियों की रजिस्ट्रेशन का पार्टल लांच किया था। तब से अब तक इन चार महीनों में सिर्फ 256 लोगों ने ही अपने कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करवाया है। जबकि इसमें से 188 लोग ही पीतल का टोकन ले गए हैं। बाकी के 68 लोग नगर निगम कार्यालय में टोकन लेने ही नहीं आए। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि लुधियाना नगर निगम में एक भी व्यक्ति ने बिल्ली का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया।

रजिस्ट्रेशन नहीं, तो मालिक पालतू जानवरों को घर से बाहर नहीं निकाल पाएंगे

नगर निगम के वेटरनरी अफसर डा हरबंस डल्ला ने बताया कि लोग अपने पालतू कुत्ते बिल्लियों का रजिस्ट्रेशन नहीं करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन कुत्तों की रजिस्ट्रेशन नहीं होगी, तो उनके मालिक उन्हें घर से बाहर नहीं निकाल सकेंगे और अगर वह बाहर निगम की जगह या सड़क पर गंदगी फैलाते हैं तो उसकी सफाई की जिम्मेदारी मालिक की होगी। मेयर बलकार सिंह संधू ने शहरवासियों से अपील की है कि वह अपने कुत्ते बिल्लियों का रजिस्ट्रेशन जरूर करवाएं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी