बैंक कर्मचारी के मुंह पर तेजधार हथियार से किया वार, लगे 12 टांके

साउथ सिटी के इलाके में बैंक मैनेजर को उसके घर से लेने आए कर्मचारी पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने तेजधार हथियार उसके मुंह पर दे मारा। इसके कारण उसके मुंह पर करीब 12 टांके लगाने पड़े। इस हमले में बैंक मैनेजर भी बुरी तरह घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:50 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:50 PM (IST)
बैंक कर्मचारी के मुंह पर तेजधार हथियार से किया वार, लगे 12 टांके
बैंक कर्मचारी के मुंह पर तेजधार हथियार से किया वार, लगे 12 टांके

जासं, लुधियाना : साउथ सिटी के इलाके में बैंक मैनेजर को उसके घर से लेने आए कर्मचारी पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने तेजधार हथियार उसके मुंह पर दे मारा। इसके कारण उसके मुंह पर करीब 12 टांके लगाने पड़े। इस हमले में बैंक मैनेजर भी बुरी तरह घायल हो गया। घायलों की पहचान अब्दुल्लापुर बस्ती निवासी रिकवरी कर्मचारी सुखवीर सिंह (41) और साउथ सिटी निवासी बैंक मैनेजर महक कृपाल (35) के रूप में हुई।

महक कृपाल ने बताया कि वह फिरोज गांधी मार्केट स्थित एक बैंक में क्लेक्शन डिपार्टमेंट में मैनेजर के तौर पर तैनात है और सुखवीर रिकवरी एजेंसी में पैसों की क्लेक्शन करता है। उसने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति उससे रंजिश रखता था, जिसने बुधवार की सुबह भी उससे बहस की। इसकी शिकायत देकर जब वह थाना पीएयू से घर लौट रहा था तो घर के बाहर उक्त व्यक्ति ने उससे दोबारा हाथापाई करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उनका कर्मचारी उसे लेने उसके घर के बाहर आया था। उक्त लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया। उसके मुंह पर उन्होंने कोई तेजधार हथियार मारा, जिसके कारण वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया हमलावर फरार हो गए।

महक कृपाल ने आरोप लगाया कि इस हमले में उसके कर्मचारी सुखवीर सिंह की जेब से क्लेक्शन के करीब डेढ़ लाख रुपए भी चोरी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। सुखवीर सिंह के मुंह पर करीब 12 टांके आए। इमरजेंसी में डाक्टरों द्वारा हालत गंभीर देखते हुए उसे पटियाला स्थित राजिद्रा अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने हमले की शिकायत थाना पीएयू पुलिस को दर्ज करवाई है।

chat bot
आपका साथी