शिअद MP ढींडसा ने नई पार्टी बनाई व नाम रखा शिरोमणि अकाली दल, सुखबीर को हटाने का दावा

शिरोमणि अकाली दल के बागी सांसद सुखदेव सिंह ढ़ींढसा आज नया अकाली दल बना लिया। इसका नाम भी शिरोमणि अकाली दल रखा और सुखबीर बादल को अध्‍यक्ष पद से हटाने का दावा कर दिया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 07:54 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 01:38 PM (IST)
शिअद MP ढींडसा ने नई पार्टी बनाई व नाम रखा शिरोमणि अकाली दल, सुखबीर को हटाने का दावा
शिअद MP ढींडसा ने नई पार्टी बनाई व नाम रखा शिरोमणि अकाली दल, सुखबीर को हटाने का दावा

चंडीगढ़/लुधियाना, जेएनएन। शिरोमणि अकाली दल से बागी हुए राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा सुखदेव सिंह  ढींडसा और अकाली टकसाली नेताओं ने मिलकर नई पार्टी का नाम शिरोमणि अकाली दल ही रख दिया है। उन्‍होंने सुखबीर सिंह बादल को शिअद के प्रधान पद से हटाने का ऐलान भी कर दिया। इन नेताओं ने कहा कि जल्द ही श्री अकाल तख्त साहिब में सभी अकाली को इकट्ठा करके पार्टी का नया एजेंडा में तय किया जाएगा

लुधियाना में आयोजित बैठक में ढींढसा और नेताओं ने कहा कि पार्टी का नाम शिरोमणि अकाली दल ही रहेगा। यही असली शिरोमणि अकाली दल है। सुखबीर सिंह बादल को शिरोमणि अकाली दल के प्रधान पद से हटाया जाता है। इसके साथ ही नेताओं ने स्‍पष्‍ट किया कि यदि बाद में रजिस्ट्रेशन के समय तकनीकी परेशानी आती है तो पार्टी का शिरोमणि अकाली दल डेमोक्रेटिक रख दिया जाएगा। पार्टी का प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा को चुन गया है।

बता दें कि सुखदेव सिंह ढीढसा और उनके पुत्र परमिंदर सिंह ढींढसा को पहले की शिरोमणि अकादल दल (बादल) से निकाला जा चुका है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि सुखबीर सिंह बादल को शिअद के अध्‍यक्ष पद से हटाने का उनका ऐलान मायने नहीं रखता है। वस्‍तुत: बागी अकाली नेताओं ने अलग अकाली दल बनाया है और  सुखबीर बादल को शिअद के प्रधान पद से हटाने की बातकर वह महज बयानबाजी कर रहे हैं।

इससे पहले कहा जा रहा था कि नई पार्टी का नाम रखने का फैसला फिलहाल टल सकता है, क्योंकि अकाली दल टकसाली के प्रधान रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा की सेहत ठीक न होने के कारण गठजोड़ की बातचीत सिरे नहीं चढ़ सकी। लेकिन आज ढींढसा और अन्‍य बागी नेताओं ने यह ऐलान कर दिया।

इससे पहले सुखदेव सिंह ढींडसा के पुत्र विधायक परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा था कि पार्टी के नाम और प्रधान के बारे में फैसला नेताओं, वर्करों को लेना है। एक सवाल के जवाब में ढींडसा ने कहा कि आने वाले दिनों में कई अकाली नेता और कांग्रेसी नेता इसमें शामिल होंगे।

शिअद का राज्यस्तरीय धरना आज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों व राशन घोटाले के विरोध में शिरोमणि अकाली दल के नेता व कार्यकर्ता आज  राज्यस्तरीय धरना देंगे। अकाली दल ने विधायकों और हलका इंचार्जों को अपने अपने हलके में एक घंटे के लिए रोष प्रदर्शन करने की ड्यूटी लगाई गई है। धान का सीजन होने के कारण अकाली वर्कर, नेता गांव, कस्बों में भी विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का कहना है कि पंजाब सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर दूसरे राज्यों के मुकाबले ज्यादा सेस लगाया है, जिस कारण दूसरे राज्यों के मुकाबले पंजाब में डीजल और पेट्रोल की कीमतें अधिक हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को केंद्र की तरफ से भेजा राशन प्राप्त नहीं हुआ है, वह अकाली दल भी धरने में शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी