टैगोर नगर में 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया

सिविल लाइन नजदीक टैगोर नगर स्थित मां काली एवं शनिदेव मंदिर में रजक कनौजिया महासभा ने 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 03:21 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:14 AM (IST)
टैगोर नगर में 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया
टैगोर नगर में 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया

संसू, लुधियाना : सिविल लाइन नजदीक टैगोर नगर स्थित मां काली एवं शनिदेव मंदिर में रजक कनौजिया महासभा ने 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। इस आयोजन में नामधारी समुदाय के सुरिदर सिंह नामधारी का विशेष योगदान रहा। इस मौके अमरजीत कनौजिया, राजू कनौजिया, बृज कुमार मोहन, राजेश कुमार, सुनील कुमार, अश्वनी कुमार, परमजीत कनौजिया, संजीव कनौजिया और राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

इसी तरह गांव भम्मीपुरा कलां में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तहत नीले कार्ड धारकों को नीले कार्ड धारकों को प्रति सदस्य 15 किलो गेहूं व तीन-तीन किलो की दाल मुफ्त बांटी गई। पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा की अगुआई में सरपंच बीबी बलजिंदर कौर व समूची पंचायत की मौजूदगी में राशन वितरण किया गया। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक समिति सदस्य सुरजीत सिंह जिला परिषद सदस्य दर्शन सिंह लक्खा, पाल सिहं, जगतार सिंह, अवतार सिंह, बलराज सिंह, हनी भम्मीपुरा, जसवंत सिह, नंबरदार दर्शन सिंह ,गुरजिदर सिंह, परजिदर सिंह जेई सहित समूची नगर पंचायत के सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें : लुधियाना में 5.86 लाख प्रवासी कामगारों को बांटा जाएगा राशन

कोविड-19 महामारी के चलते गैर-स्मार्ट कार्ड धारकों को मुफ्त राशन मुहैया करवाने के लिए राज्य में आत्म निर्भर योजना शुरू की गई है। इसके तहत करीब 14 लाख लोगों को कवर कर उन्हें फ्री राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। लुधियाना शहर से लगभग 5.86 लाख प्रवासी मजदूरों की इस योजना में शामिल किया गया है। ममता आशु ने कहा कि खाद्य सप्लाई विभाग द्वारा लोगों तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अधीन राशन पहुंचाने के लिए दिन रात काम किया जा रहा है। इसके अलावा खाद्य सप्लाई विभाग द्वारा 10 किलो आटा, 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी की किटें भी तैयार की जा रही हैं। लगभग 17 लाख से अधिक ऐसी राशन किटें तैयार करके प्रदेशभर में रह रहे गैर स्मार्ट कार्ड धारकों और अन्य राज्यों के मजदूरों को बाटी जा चुकी हैं। अकेले जिला लुधियाना में 6 लाख फूड किटें बाँटी जा चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी