ग्यासपुरा में जरूरतमंदों को राशन बांटा

कांग्रेस प्रवासी सेल पंजाब के चेयरमैन मो. गुलाब द्वारा मिशन फतेह के तहत ग्यासपुरा के वार्ड 29 में जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 01:44 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 01:44 AM (IST)
ग्यासपुरा में जरूरतमंदों को राशन बांटा
ग्यासपुरा में जरूरतमंदों को राशन बांटा

संसू, लुधियाना : कांग्रेस प्रवासी सेल पंजाब के चेयरमैन मो. गुलाब द्वारा मिशन फतेह के तहत ग्यासपुरा के वार्ड 29 में जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया। मो. गुलाब ने कहा, मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार की ओर से कोविड के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन में ही हेल्थ समेत कई तरह के प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है ताकि हर अहाय व्यक्ति की मदद की जाए। इस मौके पर नूर अहमद, साधु राम, मो. इमरान, सोनू आलम, राम राज और सिकन्दर कुमार मौजूद रहे। ओम सेवा समिति ने जरूरतमंदों को राशन बांटा संसू, लुधियाना : ओम सेवा समिति की ओर से हरगोविद मार्ग में 165वां राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। समिति के संस्थापक रविदर कुमार गुप्ता की अगुआई में आयोजित समारोह में 28 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री दी गई। रविदर गुप्ता ने कहा कि उनकी समिति का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना है। परिवारों की सहायता के अतिरिक्त ओम सेवा समिति मेधावी छात्रों को पाठ्य सामग्री एवं स्कूल फीस भी उपलब्ध करवाती है। इस अवसर पर बलराम गोस्वामी नंद गांव वाले, निर्मला प्रभाकर (देवा जी), पृथ्वीराज गंभीर, अरविद मक्कड़, रविदर कुमार, शिव कुमार सचदेवा, विजय मदान, गगन गुप्ता, रमेश भोला, युविन सचदेवा, मोनू मल्होत्रा, मंजीत दुग्गल, जतिन ग्रोवर, अशोक मग्गो, चंद्र मोहन डावर, अमिता गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी