Ayodhya Ram Mandir Donation: राम मंदिर धन संग्रह के लिए लुधियाना में राम भक्त निकालेंगे 10 किलोमीटर लंबी स्कूटर रैली

Ayodhya Ram Mandir Donation राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद की टोलियां शहर के अलग अलग हिस्सों में धन संग्रह करने में जुटी हैं। इसके लिए शहर के अंदर अलग अलग स्थानों पर रोजाना प्रभात फेरियों व संध्या फेरियों का आयोजन किया जा रहा है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 09:06 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 12:32 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Donation: राम मंदिर धन संग्रह के लिए लुधियाना में राम भक्त निकालेंगे 10 किलोमीटर लंबी स्कूटर रैली
राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद की टोलियां शहर में धन संग्रह करने में जुटी हैं।

लुधियाना, जेएनएन। Ayodhya Ram Mandir Donation: राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद की टोलियां शहर के अलग अलग हिस्सों में धन संग्रह करने में जुटी हैं। इसके लिए शहर के अंदर अलग अलग स्थानों पर रोजाना प्रभात फेरियों व संध्या फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। अब इस अभियान को तेजी देने के लिए लुधियाना में राम भक्त विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले दरेसी ग्राउंड से आज दो पहिया वाहनों की रैली निकालने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-औद्योगिक ग्रोथ के लिए उद्यमियों ने दिए बजट में 10 सुझाव, कहा- इन पर अमल हो तो पंजाब की भूमिका होगी अहम

रैली शहर के अलग अलग बाजारों से होते हुए कुल 10 किलोमीटर दूरी तय करेगी। इस जन जागरण रैली से शहरवासियों को राम मंदिर के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के पाली सहजपाल ने बताया कि लुधियाना का दरेसी मैदान ऐतिहासिक है। इस मैदान से एक बजे स्कूटर रैली शुरू की जाएगी और उसके बाद अलग अलग बाजारों से होते हुए गुजरेगी। रैली के दौरान जय श्री राम के नारे लगाए जाएंगे और लोगों को भव्य राम मंदिर में अपना सहयोग देने के लिए कहा जाएगा।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए पंजाब से बेहतरीन सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील की है कि किसी न किसी तरीके से राम मंदिर निर्माण के लिए अपना योगदान दें ताकि मंदिर निर्माण में सभी की भूमिका रहे। सहजपाल ने बताया कि राम मंदिर के लिए धन संग्रहित करने के पीछे सिर्फ यही मकसद है कि सभी लोग मंदिर निर्माण से भावनात्मक तौर पर भी जुड़ें। उन्होंने कहा कि यह लोगों का अहोभाग्य है कि उन्हें प्रभु राम का काम करने का मौका मिला है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी