राज मिस्त्री ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

छापरवाल में बन रहे ईस्ट फ्लैट में शनिवार सुबह एक राजमिस्त्री ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थाना जमालपुर की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:48 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:48 PM (IST)
राज मिस्त्री ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
राज मिस्त्री ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

संसू, लुधियाना : छापरवाल में बन रहे ईस्ट फ्लैट में शनिवार सुबह एक राजमिस्त्री ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थाना जमालपुर की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। एएसआइ गुरमीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान जवा लाल (48) के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री का काम करता था और झबेवाल में बन रहे ईस्टर्न फ्लैट में काम कर रहा था। शनिवार की सुबह उसने 15 फ्लैटों में ही गार्डर के साथ रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। इसका पता तब चला जब उसकी पत्नी ने उसका शव फंदे से झूलता देखा।

-----

संदिग्ध परिस्थितियों में निगला जहरीला पदार्थ, मौत

संसू, लुधियाना : एक व्यक्ति ने अपने घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना साहनेवाल की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआइ बलदेव सिंह के मुताबिक मृतक की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई। वह साहनेवाल गांव में रहता था। कुछ समय से वह काम न मिलने की वजह से परेशान रहता था।

chat bot
आपका साथी