Rain in Ludhiana : लुधियाना में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई इलाकाें में जलभराव से लोग परेशान

लुधियाना में वीरवार देर रात से बारिश का कहर जारी है और शुक्रवार सुबह भी बारिश हो रही है। महानगर के तकरीबन चौक चौराहों पर पानी का जमावड़ा हो जाने से पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहनों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:52 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:47 AM (IST)
Rain in Ludhiana : लुधियाना में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई इलाकाें में जलभराव से लोग परेशान
लुधियाना में बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में वीरवार देर रात से बारिश का कहर जारी है और शुक्रवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। इस दौरान महानगर के तकरीबन चौक चौराहों पर पानी का जमावड़ा हो जाने से पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहनों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। समराला चौक, चंडीगढ़ रोड, बस्ती जोधेवाल, सलेम टाबरी, हैबोवाल व यहां तक कि घंटाघर चौक, रेलवे स्टेशन रोड और सबसे ऊंचा जगराओं पुल पर भी पानी का जमावड़ा होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसी तरह देखा जाए तो रोड पर भी जगह-जगह पानी जमा होने से लोगों का आवागमन ठप हो रहा है।

लुधियाना में रानी झांसी रोड पर खड़े पानी में से गुजरते हुए वाहन।

भावनगर के बाहरी इलाकों की सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं। लोगों को काम पर जाने में मुश्किल हो रही है। ग्यासपुरा चौक, जीवन नगर चौक, कंगनवाल आदि इन सभी जगहों पर पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर निगम द्वारा कई इलाके में सड़कों का निर्माण करने के लिए सड़कें तोड़ दी गई हैं जिससे लोग काफी परेशान दिखे। शुक्रवार को सुबह से लगातार बारिश जारी है और ऐसी स्थिति में महानगर की क्या हालत होगी यह तो देखने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल बारिश का कहर जारी है।

यह भी पढ़ें-  One Time Settlement policy: 30 नवंबर तक बकाया प्रापर्टी टैक्स जमा करवाया तो मिलेगी 10 फीसद छूट

बता दें कि इस बार मौसम विभाग ने सितंबर के आखिर सप्ताह तक मानसून के सक्रिय रहने का पूर्वानुमान लगाया है। जबकि अमूमन मानसून सितंबर के दूसरे सप्ताह में ही पंजाब से विदा हो जाता है। इस बार मानसून अधिक देर तक है।

यह भी पढ़ें-  Good News : रॉयल लुधियानवी अब इस्तेमाल करेंगे Janpath Helipad, आज से चौपर से कर सकेंगे सफर

यह भी पढ़ें-  Coronavirus Vaccination Ludhiana : लुधियाना में वैक्सीनेशन में नया रिकार्ड, छह घंटे में डेढ़ लाख लोगों ने लगवाया टीका; 25 लाख के पार हुआ आंकड़ा

chat bot
आपका साथी