Rain in Ludhiana: बारिश में बह गए किसानों के अरमान, लुधियाना की मंडियों में भीगा लाखाें टन धान

Rain in Ludhiana शनिवार देर रात तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मंडियों में बाहर पड़ा धाम भीग गया।अधिकारियों का अनुमान है कि मंडियों में पड़ा करीब 8 से 10 लाख मीट्रिक टन धान बारिश की चपेट में आ गया जिसे अब सुखाना होगा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 10:54 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 10:54 AM (IST)
Rain in Ludhiana: बारिश में बह गए किसानों के अरमान, लुधियाना की मंडियों में भीगा लाखाें टन धान
तेज बारिश होने के कारण मंडियों में बाहर पड़ा धान भीगा। (जागरण)

डीएल डॉन, लुधियाना। Rain in Ludhiana: जिले की 222 मंडियों में धान खरीद चरम पर है। शनिवार देर रात से तेज बारिश होने के कारण मंडियों में बाहर पड़ा धान भीग गया, जिससे किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। जिला फूड सप्लाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मंडियों में करीब 29 लाख 43 हजार 296 मीट्रिक टन धान पड़ा हैं। इनमें से आधे से अधिक धान मंडियों के शेड से बाहर पड़े हैं। जबकि 8 से 10 लाख मीट्रिक टन धान सभी मंडियों मैं बाहर पड़े होंगे।

शनिवार देर रात से तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मंडियों में बाहर पड़ा धाम भीग गया।अधिकारियों का अनुमान है कि मंडियों में पड़ा करीब 8 से 10 लाख मीट्रिक टन धान बारिश की चपेट में आ गया, जिसे अब सुखाना होगा। कई मंडियों में तिरपाल से धान ढका हुआ था। तेज हवाओं ने ढके हुए तिरपाल को उड़ा दिया जिससे धान भीग मंडियों में बहने लगा। रविवार सुबह किसानों और जिला फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर ने मंडियों का जायजा लिया और बारिश से हुई क्षति में सुधार करने के लिए जुटे रहे। 

किसानों के अरमानों पर फिरा पानी 

जालंधर बाईपास दाना मंडी में धान खरीद तेजी से चल रहा है। गांव कालिया के किसान अजमेर सिंह, जसप्रीत सिंह व अमर सिंह ने कहा कि 2 दिन पहले वह धान खरीद के लिए लाए थे। लेकिन बारिश से से यह भीग गया। गिल जिला फूड सप्लाई अधिकारी सुखविंदर सिंह गिल से रविवार सुबह बात करने पर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बारिश ने किसान और एजेंसियों को नुकसान पहुंचाया है, जिसकी क्षतिपूर्ति करने में मुश्किल होगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को राहत देने के लिए सभी प्रयास कर रही है। बारिश से भीगे धान को सुखाकर एजेंसियां खरीद करेगी।

यह भी पढ़ें-Punjab Weather Alert! पंजाब में करवाचाैथ पर बदला मौसम का मिजाज, लुधियाना सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ जमकर बारिश

chat bot
आपका साथी