Weather Forecast Punjab: पंजाब में कल से फिर छाएंगे बादल, चार दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

Weather Forecast Punjab इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अनुसार 19 और 20 मार्च से राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 21 मार्च से 25 मार्च तक कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 09:33 AM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 09:50 AM (IST)
Weather Forecast Punjab: पंजाब में कल से फिर छाएंगे बादल, चार दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
पंजाब में अगले कुछ दिनाें में बारिश के आसार। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, [आशा मेहता]। Weather Forecast Punjab: मार्च में मौसम का मिजाज बेईमान नजर आ रहा है। इस समय खेतो में गेहूं और सरसों की फसल पकने के कगार पर है। ऐसे में तेज हवाएं और बारिश किसानों की मेहनत पर पानी फेर सकती है। एक हफ्ते पहले भी सूबे में तेज हवाओं के बीच हल्की बारिश हुई थी, तो कई जगहों पर फसलें खेतो में गिर गई थी। जिसे देखकर किसान चिंता में डूब गए थे। अब एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है, जो किसानों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।

यह भी पढ़ें - फेसबुक की Missed call से रहें सावधान! पंजाब में अमीरों को Honey Trap में फंसाने वाली शातिर महिला गिराेह सहित गिरफ्तार

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अनुसार 19 और 20 मार्च से राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 21 मार्च से 25 मार्च तक कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती है। कुछ जिलों में हल्की बारिश, तो कहीं गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। हिमाचल के साथ लगते जिलों में तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में खेतों में पक कर तैयार खड़ी सरसों और पकने के करीब पहुंच चुकी गेहूं की फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम के मिजाज को भांपते हुए वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वह अभी अपनी फसलों को पानी न दे। क्योंकि अगर अभी पानी देते हैं और उसके बाद तेज हवाएं चलती हैं तो फसलों के बिछने की संभावना बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें-Good News : लुधियाना में 2009 से पहले के कामर्शियल निर्माण पर CLU चार्जेस में छूट, हजारों दुकानदारों व संस्थानों को मिलेगा लाभ

लुधियाना में सुबह ही 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा

शहर में मौसम के तेवर फिर से तल्ख होने लगे हैं। गर्मी धीरे धीरे बढ़ने लगी है। वीरवार सुबह आठ बजे ही लुधियाना में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे लोग बैचैन रहे। जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, वैसे वैसे गर्मी जोर पकड़ेगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी