Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह आठ बजे तक निकली धूप, फिर बादलों ने घेरा शहर

Weather Forecast Ludhiana शहर में बारिश के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। मौसम का यह मिजाज शनिवार को भी बरकरार रहा। शनिवार सुबह भी बादलों ने शहर को अपनी आगोश में लिए रखा। ठंडी हवा हवाएं चल रही थी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 09:58 AM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 09:58 AM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह आठ बजे तक निकली धूप, फिर बादलों ने घेरा शहर
शहर में रविवार सुबह भी बादलों ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Forecast Ludhiana: शहर में रविवार सुबह भी बादलों ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया। सुबह नौ बजे के बाद आसमान में काले घने बादलों को देख लोगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान पांच किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल रही थी। हालांकि सुबह साढ़े आठ बजे तक तेज धूप निकली हुई थीं लेकिन उसके बाद मौसम बदल गया। मौसम को दिनभर बूंदाबांदी जारी रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी।

तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया था। मौसम का यह मिजाज शनिवार को भी बरकरार रहा। शनिवार सुबह भी बादलों ने शहर को अपनी आगोश में लिए रखा। ठंडी हवा हवाएं चल रही थी, जिससे गर्मी से राहत रही। तापमान भी सुबह 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो सुबह 11 बजे के बाद शहर में कहीं बूंदाबांदी, तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। वहीं सोमवार को भी बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें-Teachers Day 2021: लुधियाना की अध्यापिका सतिंदर कौर ने काेराेना काल काे अवसर में बदला, Youtube चैनल बना बच्चों को करवाई ईजी लर्निंग

पश्चिमी विक्षोभ के चलते माैसम बदला

लुधियाना में शनिवार सुबह तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो शाम को भी तेज बारिश के आसार है। वहीं रविवार को भी बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञाें का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। आने वाले कुछ दिनों में फिर से तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस बीच तापमान में गिरावट का दौर भी निरंतर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें-Chip Shortage: सेमीकंडक्टर चिप में देरी से लुधियाना में तीन हजार कारों की डिलीवरी रुकी, Used Cars की ओर ग्राहकाें का रूख

chat bot
आपका साथी