Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह फिर छाए बादल, दिन में बारिश के आसार

Weather Forecast Ludhiana मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आज दिन में कभी भी बादल बरस सकते हैं। तेज हवाएं चल सकती है। वहीं विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी बादल शहर में डटे रहेंगे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 09:24 AM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 09:24 AM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह फिर छाए बादल, दिन में बारिश के आसार
लुधियाना में बारिश के आसार। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। Weather Forecast Ludhiana: मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लुधियाना में सोमवार सुबह ही बादलों ने शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। सुबह जब लोगों की आंखें खुली तो चारो तरफ बादल थे। बादलों को देखकर चेहरे पर खुशी दौड़ उठी। बादलों की वजह से गर्मी गायब है और मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आज दिन में कभी भी बादल बरस सकते हैं। तेज हवाएं चल सकती है। वहीं विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी बादल शहर में डटे रहेंगे। बता दें कि पिछले चार दिनों से शहर में भीषण गर्मी पड़ रही। गर्मी से लोग बेहाल नजर आ रहे थे। अब बादल छाने से शहर के लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें-Krishna Janmashtami 2021: लुधियाना में जन्माष्टमी को लेकर उत्सव जैसा माहाैल, दूधिया रोशनी से जगमगाए मंदिर

रविवार काे कई जिलों में तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक

पंजाब के कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री, बठिंडा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री, वहीं अमृतसर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेलिसयस तक पहुंच गया। जबकि लुधियाना में पारा 33.8 डिग्री सेलिसयस रहा। इन सभी जिलों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो से तीन डिग्री सेलिसयस अधिक रहा।

दूसरी इंडिया मेट्रोलाजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से पंजाब में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। इससे दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री और रात का तापमान 24 से 25 डिग्री सेलिसयस के बीच रहने की संभावना जताई गई हैं। वहीं तीन व चार सितंबर को धूप निकलने और फिर पांच सितंबर को बादल छाएं रहने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में विंटेज नंबर वाली गाड़ियों के आज से कटेंगे चालान, Fancy Number हटाकर लगाना होगा सीरियल नंबर

chat bot
आपका साथी