Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह ही बादलों ने जमाया डेरा, कभी भी हाे सकती है बारिश

Weather Forecast Ludhiana सुबह आठ बजे के करीब पारा भी 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में बादल छाए रहेंगे। दोपहर 12 बजे के आसपास कुछ देर के लिए धूप निकल सकती है। लेकिन फिर से बादल हावी हो जाएंगे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 08:59 AM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 10:20 AM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह ही बादलों ने जमाया डेरा, कभी भी हाे सकती है बारिश
सुबह आठ बजे के करीब पारा भी 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

लुधियाना, जासं। Weather Forecast Ludhiana: शहर में मौसम मेहरबान है। तीन दिन पहले मानसून दोबारा से सक्रिय हुआ था। जिसके बाद से बादलों ने शहर में डेरा डाल रखा है। बादलों की मौजूदगी शहर के लोगों को गर्मी से राहत दिला रही है। बुधवार सुबह भी बादल सुबह ही शहर में आ पहुंचे। हालांकि इस दौरान हवा गायब रही। बादलों को देखकर लोगों का दिल भी बागों बाग हो गया। क्योंकि गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। बादलों का मिजाज ऐसा था,जैसे अभी बरस पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें-लुधियाना के एक थाने की अजब कहानी, 22 दिन में बदले तीन प्रभारी; नौसरबाजी की FIR लिखने में लग गए 14 दिन

आठ बजे के करीब पारा भी 26 डिग्री सेल्सियस रहा

सुबह आठ बजे के करीब पारा भी 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में बादल छाए रहेंगे। दोपहर 12 बजे के आसपास कुछ देर के लिए धूप निकल सकती है। लेकिन फिर से बादल हावी हो जाएंगे। दोपहर दो बजे के बाद दिन में गरज के साथ छींटे पड़ सेकते है। शाम को तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-Carcass Disposal Plant: लुधियाना में कैबिनेट मंत्री आशु व मेयर संधू को ग्रामीणों ने काले झंडे दिखा लौटाया, जानें कारण

जून में हुई कम बारिश

मौसम विशेषज्ञों ने पहले कहा था कि मानसून समय से पूर्व आ गया है, लेकिन फिर वह डायवर्ट हो गया। जून के पहले सप्ताह को छोड़ दें तो उसके बाद किसी भी सप्ताह बारिश सामान्य तक नहीं पहुंच पाई। जुलाई के पहले सप्ताह में सामान्य तौर पर 49 एमएम तक बारिश होती है, लेकिन इस बार सिर्फ 27.4 एमएम बारिश हुई है। हालांकि, 2020 में भी जून माह में बारिश नहीं के बराबर हुई थी, लेकिन जुलाई के आरंभ से ही झमाझम बारिश हुई थी।

यह भी पढ़ें-युवा यशपाल शर्मा के झन्‍नाटेदार छक्‍कों से विवियन रिचर्ड्स भी रह गए थे दंग, जानें कैसे की थी धुनाई

chat bot
आपका साथी