राहुल कौशल बने भाजयुमो फोकल प्वाइंट मंडल के प्रधान

भारतीय जनता पार्टी फोकल प्वाइंट मंडल में तीरथ तनेजा एवं जितेंद्र वर्मा महामंत्री की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें फोकल प्वाइंट मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष और उसकी टीम की घोषणा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 10:18 PM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 10:18 PM (IST)
राहुल कौशल बने भाजयुमो फोकल प्वाइंट मंडल के प्रधान
राहुल कौशल बने भाजयुमो फोकल प्वाइंट मंडल के प्रधान

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी फोकल प्वाइंट मंडल में तीरथ तनेजा एवं जितेंद्र वर्मा महामंत्री की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें फोकल प्वाइंट मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष और उसकी टीम की घोषणा की गई। इस मौके पर विशेष रूप में जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कुशाग्र कश्यप, पंजाब प्रदेश ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष रविद्र वर्मा फोकल प्वाइंट मंडल के प्रभारी जजवीर मनचंदा, पूर्व जिला के कैशियर प्रेम सागर अग्रवाल, प्रदीप राठी, जिला कार्यकारिणी पवन कुमार, रोहित बत्रा, विशेष रूप में उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिघल के साथ विचार विमर्श के बाद भारतीय जनता पार्टी फोकल प्वाइंट मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में राहुल कौशल को मनोनीत किया गया एवं विक्की शर्मा, प्रिस कुमार, कुणाल गुप्ता, नमन गुप्ता, सुनील मिश्रा, सुनील यादव को उपाध्यक्ष, रूबल, शुभम अग्रवाल को महा सचिव, तनवीर सिंह मीडिया सचिव, मोनू सिंह आईटी इंचार्ज, कैलाश मंटू, चौधरी अंगद मौर्या, दीपक गुप्ता, कुलदीपक मेहता, संतोष गुप्ता को सचिव, मुकुल कुमार को कैशियर की जिम्मेदारियां दी गई। इस मौके पर पहुंचे सभी नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं नई जिम्मेदारियां मिलने पर बधाई भी दी।

इस मौके पर पंजाब ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष रविद्र वर्मा ने आने वाले समय में पार्टी के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होने को कहा। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का पूरी दुनिया में डंका बजाना शुरू हो गया। इस मौके पर सुखजीव बेदी, सोनिका वर्मा, छोटे लाल यादव, अमरदीप राणा, रीटा गुप्ता, नीरज भैरव एवं कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी