Punjab Weather Update: चंडीगढ़ में छाई रही धुंध, लुधियाना व जालंधर में खिली धूप

Punjab Weather Update चंडीगढ़ में धुंध छाई हुई है जबकि पंजाब के लुधियाना व जालंधर में धूप खिली हुई है। धूप खिलने के कारण ठंड से थोड़ा राहत मिली है। हालांकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 10:31 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 10:31 AM (IST)
Punjab Weather Update: चंडीगढ़ में छाई रही धुंध, लुधियाना व जालंधर में खिली धूप
चंडीगढ़ में छाई रही धुंध। फाइल फोटो

जेएनएन, लुधियाना। लोहड़ी के बाद भी पंजाब के लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल पाई है। वीरवार को चंडीगढ़ धुंध छाई रही। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है।पंजाब के लुधियाना व जालंधर में धूप खिली हुई है। इससे ठंड से ठिठुर रहे लोगों को थोड़ा राहत मिली है।

गत दिवस पंजाब में अमृतसर और बठिंडा सबसे ठंडे रहे। दोनों जिलों में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। हालांकि दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। दोनों जगह दिन का तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

लुधियाना में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम था। अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम था। इसके अलावा पठानकोट में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पटियाला में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। 

chat bot
आपका साथी