पंजाबः डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में ट्रांसपोर्टर करेंगे राष्ट्रीय हड़ताल, 28 जून को मनाएंगे काला दिन

आल इंडिया चेयरमैन चरण सिंह लोहारा एवं एग्जीक्यूटिव सदस्य दीदार सिंह जेपी अग्रवाल ने बताया कि इस बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय हड़ताल पर जाने का फैसला किया गया। 28 जून को शांतमयी तरीके से रोष प्रकट किया जाएगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 05:56 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 05:56 PM (IST)
पंजाबः डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में ट्रांसपोर्टर करेंगे राष्ट्रीय हड़ताल, 28 जून को मनाएंगे काला दिन
पंजाब के ट्रांसपोर्टर 28 जून को काला दिन मनाएंगे। सांकेतिक चित्र।

लुधियाना, जेएनएन। आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की ओर से डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ एक वर्चुअल बैठक की गई। इसमें देश भर से चुने गए आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन के एग्जीक्यूटिव सदस्य और 100 से ज्यादा ट्रांसपोर्टर शामिल हुए। बैठक में डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में 28 जून को काला दिन के रूप में मनाने और विरोध और तेज करने का फैसला लिया गया।

आल इंडिया चेयरमैन चरण सिंह लोहारा एवं एग्जीक्यूटिव सदस्य दीदार सिंह, जेपी अग्रवाल ने बताया कि इस बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय हड़ताल पर जाने का फैसला किया गया। 28 जून को शांतमयी तरीके से रोष प्रकट किया जाएगा। इस दिन को काले दिन को रूप में मनाया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री, राज्य मार्ग मंत्री को हर जिले के डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से ज्ञापन भेजे जाएंगे।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी

अगर सरकार ने इस पर कोई ध्यान न दिया और हल न किया गया तो राष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर जाने की रुपरेखा तय करके ट्रकों का चक्का जाम किया जाएगा। सरकार को 30 दिन का नोटिस देकर हड़ताल की घोषणा कर दी जाएगी। लुधियाना गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव जेपी अग्रवाल ने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर तत्परता से ध्यान देना चाहिए और बेहताशा वृद्वि को कंट्रोल करने के लिए कदम उठाने चाहिए। नहीं तो कई महीनों से घाटे में चल रहे ट्रांसपोर्ट उद्योग के पास हड़ताल पर जाने के सिवा कोई रास्ता नहीं होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ही जिम्मेदार होगी।

यह भी पढ़ें - मानवता शर्मसारः कोरोना से जान गंवाने वाले का शव लेने नहीं पहुंचे घरवाले, जालंधर में 12 दिन बाद डीसी ने करवाया अंतिम संस्कार

chat bot
आपका साथी