जगराओं में पंजाब रोडवेज जगराओं डिपू के कर्मचारियों ने पंजाब सरकार का फूंका पुतला Ludhiana News

पंजाब रोडवेज पनबस जगराओं डिपू के कर्मचारियों ने सांझा कर्मचारी फ्रंट के निमंत्रण पर पंजाब सरकार की ओर से पे-कमिशन की मनियाद में 31-8-21 तक बढ़ाने के रोष में पुतला फूंका। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार चुनाव का वादा करके आई थी घर-घर नौकरी दी जाएगी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 03:13 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 03:13 PM (IST)
जगराओं में पंजाब रोडवेज जगराओं डिपू के कर्मचारियों ने पंजाब सरकार का फूंका पुतला Ludhiana News
पंजाब रोडवेज जगराओं डिपू के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को पंजाब सरकार का पुतला फूंकते हुए। (जागरण)

जगराओं, (लुधियाना) जेएनएन। पंजाब रोडवेज पनबस जगराओं डिपू के कर्मचारियों ने सांझा कर्मचारी फ्रंट के निमंत्रण पर पंजाब सरकार की ओर से पे-कमिशन की मनियाद में 31-8-21 तक बढ़ाने के रोष में पुतला फूंका। इस मौके पर डिप्टी सचिव अवतार सिंह गगड़ा, महासचिव परमजीत सिंह पेंशनर्स कमिशन व जगसीर सिंह नेरी डिपू प्रधान ने बताया कि छठे पे-कमिशन को 1-2016 से लागू करना बनता है परन्तु सरकार की ओर से टाल-मटोल कह नीति से हर बार आगे बढ़ा दिया जा रहा है और डीए की किश्तें भी फ्रीज कर बैठी है। जिससे कर्मचारियों व पैंशनर्स में भारी रोष है।

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार चुनाव का वादा करके आई थी घर-घर नौकरी दी जाएगी, ठेके पर भर्ती कर्मचारियों को रेगूलर किया जाएगा। परंतु अभी तक एक भी कर्मचारी पक्का नही किया गया। बल्कि अपने चहेतों को बड़े पदों पर दया के आधार को विषय बनाकर दिया जा रहा है। पंजाब रोडवेज कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों की ओर से चल रही हड़ताल को समर्थन दिया और मांग की कि सफाई कर्मचारियों की मांगें तुरंत मानी जाएं।

रोडवेज व पनबसों में वीटीएस सिस्टम लाया है कि सरकारी ट्रांस्पोर्ट की जड़कों को तेल दे रहा है और भारी नुकसान हो रहा है। इस सिस्टम को तुरंत बंद किया जाए, मृतकों के आश्रितों को नौकरी दी जाए, 60 वर्ष से अधिक महिलाओं के सफर के कारण पड़े घाटे की पूर्ति प्रति सरकार की ओर से की जाए।

यह भी पढ़ें-अब बीएड-एमएड कालेजों से भी करें एनटीटी व नैनी कोर्स, जीएचजी खालसा कालेज आफ एजूकेशन की मिली स्वीकृति

ये रहे माैजूद

इस मौके पर कुलदीप सिंह खैहरा, अमृतपाल सिंह, मनप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, दलजीत सिंह, चूहड़चक, गुरबचन सिंह, हरपाल सिंह, शीतल सिंह, बलविंदर सिंह व बिंदर सिंह मैहरों आदि सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-Farmers Protest: बरनाला में बैठक करने आए भाजपा जिला प्रभारी का घेराव, रोष प्रदर्शन शुरू; पुलिस बल तैनात

chat bot
आपका साथी