पंजाब सरकार ने व्यापारियों को राहत के दिए नए टैक्स : भाजपा

क्लब रोड स्थित जिला भाजपा ट्रेड सेल के प्रधान हरकेश मित्तल के निवास स्थान पर बैठक की गई। इसमें विशेष रूप से पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विक्रम सिंह सिद्धू उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:56 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:56 PM (IST)
पंजाब सरकार ने व्यापारियों को राहत के दिए नए टैक्स : भाजपा
पंजाब सरकार ने व्यापारियों को राहत के दिए नए टैक्स : भाजपा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : क्लब रोड स्थित जिला भाजपा ट्रेड सेल के प्रधान हरकेश मित्तल के निवास स्थान पर बैठक की गई। इसमें विशेष रूप से पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विक्रम सिंह सिद्धू उपस्थित हुए।

बैठक में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में हरकेश मित्तल ने कोरोना काल के दौरान व्यापारियों को आ रही समस्याओं से भी उनको अवगत करवाया गया। विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा पंजाब में 2022 में भाजपा की सरकार आने पर व्यापारियों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। वही पंजाब सरकार द्वारा 50 गज के ऊपर बने घरों पर 200 रुपये प्रति माह पानी सीवरेज के बिलों के काले कानूनों को भी रद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के व्यापारियों ने करोना काल के दौरान अपनी जान पर खेल कर पंजाब सरकार की मदद की , परंतु बदले में पंजाब सरकार ने व्यापारियो को आर्थिक राहत देने की बजाय तोहफे के रूप में नए टैक्स दिए है। इस अवसर पर पंछी सेवा सोसायटी से अशोक थापर, एडवोकेट अजय सिगला, निर्दोष कुमार, विशु मित्तल, भूषण गुप्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी