Farmers Protest: पंजाब के फिराेजपुर में किसानों का अकाली प्रत्याशी पर हमला, बचाव में फायरिंग; झड़पों में दो घायल

Farmers Protest हरसिमरत कौर बादल बुधवार को जिला फिरोजपुर में सात जगह पर जन सभाएं करनी थीं। उनका एक कार्यक्रम मक्खू गेट चौक के पास अंध विद्यालय में रखा गया था। जहां कांग्रेसियों और किसानों ने प्रदर्शन किया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 10 Nov 2021 04:24 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 09:48 AM (IST)
Farmers Protest: पंजाब के फिराेजपुर में किसानों का अकाली प्रत्याशी पर हमला, बचाव में फायरिंग; झड़पों में दो घायल
फिरोजपुर के गुरुहरसहाय में शिअद नेता की गाड़ी के शीशे तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी किसान। (जागरण)

संवाद सूत्र, फिरोजपुर। Farmers Protest: पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की जनसभा के बाद विधानसभा क्षेत्र गुरुहरसहाय से अकाली दल के प्रत्याशी वरदेव ¨सह नोनी मान पर किसानों ने हमला कर दिया। हाथों में डंडे पकड़े भारतीय किसान यूनियन (एकता डकौंदा) के कार्यकर्ता नोनी मान की गाड़ी पर चढ़ गए। बचाव में उनके सुरक्षा कर्मी ने दो हवाई फायर भी किए। इसके बाद मान के चालक ने गाड़ी भगा ली और आधा किलोमीटर दूर बांसी गेट के पास रोकी तो किसानों गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। खींचातान में नोनी मान के सुरक्षा कर्मी की वर्दी फट गई। इसी दौरान एक किसान घायल हो गया, जबकि इससे पहले कैंट क्षेत्र में हुई एक अन्य झड़प में एक कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गया।

दरअसल, हरसिमरत कौर बादल बुधवार को जिला फिरोजपुर में सात जगह पर जन सभाएं करनी थीं। उनका एक कार्यक्रम मक्खू गेट चौक के पास अंध विद्यालय में रखा गया था। जहां कांग्रेसियों और किसानों ने प्रदर्शन किया। कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेसी, किसान और अकाली आमने-सामने हो गए। परंतु पुलिस ने मानव श्रृंखला बनाकर स्थिति काबू की। इसके बाद हरसिमरत का काफिला वहां से निकल गया। वहीं हरसिमरत की गाड़ी के आगे नारेबाजी करने वाले दो किसानों के साथ अकाली कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई। इसके बाद जनसभा से लौट रहे नोनी मान को किसानों ने रोकने का प्रयास किया।

भाकियू के नेता हरनेक सिंह महमा का आरोप है कि नोनी मान ने अपशब्द कहे और गाड़ी भगा ली। जिस कारण किसान लवप्रीत सिंह घायल हो गया। अकाली नेताओं ने आश्वासन देने के बावजूद उन्हें हरसिमरत से नहीं मिलवाया। उलटा फायरिंग करके किसानों पर लखीमपुर जैसा जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई है। 

कांग्रेस पर हमला और फायरिंग के आरोप

किसानों के हमले के बाद नोनी मान पूर्व सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने आरोप लगाए कि किसानों के वेश में कांग्रेसियों ने उन पर हमला करवाया है। जबकि पूर्व अकाली विधायक जोगिंदर सिंह जिंदू ने कहा कि कांग्रेसियों ने नोनी मान पर फायरिंग की है।

पिंकी की शह पर गुंडागर्दी हुई: सुखबीर

शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक परमिंदर सिंह पिंकी की शह पर कांग्रेसियों ने गुंडागर्दी की है। अकालियों पर हमले करवाना कांग्रेसियों की पुरानी आदत है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सुखबीर झूठे आरोप लगा रहे : पिंकी

कांग्रेस विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने कहा कि सुखबीर बादल झूठे आरोप लगा रहे हैं। अकालियों को लोगों ने नकार दिया है। अकाली किसानों से घबराने लगे हैं और इसी कारण नोनी मान ने गाड़ी नहीं रोकी। किसानों को कु चलने की कोशिश की और गोलियां चलाई गईं।

यह भी पढ़ें-लुधियाना के उद्याेगपतियाें ने सड़काें पर मांगी भीख, स्टील की कीमताें में कटाैती काे लेकर किया अनोखा प्रदर्शन

कैंट में झड़प, यूथ कांग्रेसी घायल

कैंट क्षेत्र के चेतना हाल में होने वाली जनसभा से पहले कांग्रेसी हरसिमरत कौर बादल को काली झंडियां दिखा विरोध करना चाहते थे। यूथ अकाली दल के नेता सु¨रदर सिंह बब्बू ने उन्हें समझाया लेकिन वह नहीं माने। बाद में कहासुनी हुई और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ललित कुमार उर्फ लाली के सिर में चोट लगी। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें-Punjab Politics: सुखबीर के संसदीय क्षेत्र फिरोजपुर में Harsimrat Badal का भारी विरोध, कांग्रेस और अकाली दल वर्करों में टकराव से तनाव

chat bot
आपका साथी