Punjab Congress Crisis: कांग्रेस किसान सेल के प्रदेश प्रवक्ता प्रितपाल का इस्तीफा, सिद्धू के बयानाें से जताई नाराजगी

Punjab Congress Crisis किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक और प्रदेश प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने पार्टी को छोड़ने से पहले कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा। पत्र में उन्होंने स्पष्ट लिखा कि सिद्धू की अपने ही सरकार पर लगातार किए गए कटाक्ष से वह आहत हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 03:58 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:25 PM (IST)
Punjab Congress Crisis: कांग्रेस किसान सेल के प्रदेश प्रवक्ता प्रितपाल का इस्तीफा, सिद्धू के बयानाें से जताई नाराजगी
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Congress Crisis: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के भी चल रहे शीतयुद्ध का असर अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओें पर भी दिखने लगा है। यही कारण है कि एक ओर जहां बड़े कांग्रेसी नेता इंटरनेट मीडिया पर कभी चन्नी और कभी सिद्धू की आलोचना करते नजर आ रहे हैं तो कई नेता कांग्रेस का दामन छोड़ते जा रहे हैं।

इसी क्रम में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक और प्रदेश प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने पार्टी को छोड़ने से पहले कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा। पत्र में उन्होंने स्पष्ट लिखा कि सिद्धू की अपने ही सरकार पर लगातार किए गए कटाक्ष से वह आहत हैं। पत्र में बलियावाल ने लिखा, ‘सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि आपने पंजाब का नेतृत्व गलत हाथों में दे दिया है। नेतृत्वकर्ता की बेहुदा टिप्पणियों को सहन करना बर्दाश्त से बाहर हो चुका है।’

बलियावाल ने सिद्धू का नाम न लेते हुए कहा कि उनकी पार्टी और सरकार के प्रति गलत टिप्पणियों व पाकिस्तान के साथ उनके संबंधों के कारण जवाब देते नहीं बनता। कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ के नेतृत्व में 2022 में मजबूत सरकार का गठन कर सकते थे। उन्होंने मुख्यमंत्री चन्नी के कार्यों की सराहना करते हुए लिखा कि वह जो काम कर रहे हैं, उस पर सिद्धू की टिप्पणियों से मुख्यमंत्री और सरकार की छवि खराब हो रही है।

अकाली सरकार के दौरान भी उनके और परिवार पर गलत केस दर्ज किए गए, लेकिन वह हमेशा कांग्रेस के साथ खड़े रहे। इसके अलावा जगदीश टाइटलर को पार्टी में अहम जिम्मेदारी देने पर भी वह आहत है। इसलिए वह कांग्रेस किसान सेल के राष्ट्रीय संयोजक, पंजाब व हरियाणा के इंचार्ज के अलावा पंजाब कांग्रेस के सीनियर मीडिया पैनलिस्ट से इस्तीफा देते हैं।

यह भी पढ़ें-High Court से पटियाला के मेयर बिट्टू काे राहत, सरकार ने मांगा 10 दिन का समय; 16 दिसंबर काे अगली सुनवाई

chat bot
आपका साथी