पंजाब के मंत्री सरकारिया बोले- बिना बुलाए किसानों से नहीं मिलेंगे, सांसद बिट्टू से दुर्व्यवहार के पीछे शरारती तत्व

पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया ने कहा है कि किसान आंदोलन में कुछ शरारती तत्व घुस चुके हैं जो माहौल को खराब कर रहे हैं। ऐसे में वह कभी भी बिना बुलाए आंदोलन का हिस्सा नहीं बनेंगे।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 05:26 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 06:44 PM (IST)
पंजाब के मंत्री सरकारिया बोले- बिना बुलाए किसानों से नहीं मिलेंगे, सांसद बिट्टू से दुर्व्यवहार के पीछे शरारती तत्व
कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया लुधियाना के रोजगार कार्यालय में युवाओं को नियुक्ति पत्र देते हुए।

लुधियाना, [मुनीश शर्मा]। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के साथ कुछ शरारती तत्वों की ओर से माहौल को खराब करने के लिए हुल्लड़बाजी की गई है। सांसद को किसान नेताओं की ओर से प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। लेकिन वहां मौजूद कुछ शरारती तत्व को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने माहौल को खराब करने के लिए ऐसा किया। यह कहना है कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया का। सरकारिया सोमवार को लुधियाना के रोजगार कार्यालय में युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि बिना बुलाए वह कभी इस आंदोलन का हिस्सा नहीं बनेंगे। हमारी सरकार और कांग्रेस पार्टी किसानों की हितेशी है और उनके पूर्ण समर्थन में है। यह काम किसानों का नहीं बल्कि इस आंदोलन में शामिल हो चुके शरारती तत्वों का है। इसके लिए किसानों को सजग होना होगा और ऐसे माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों से बचना होगा। केन्द्र सरकार भी किसानों की जायज मांगो को न मानकर परेशान कर रही है। इस दौरान उन्होंने नौकरियां पाने वाले युवाओं के साथ साथ सरकार की ओर अपने काम करने के लिए दिए जाने वाले लोन के चैक भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि अब तक 15 लाख से अधिक प्राइवेट नौकरियां दी जा चुकी है और शीघ्र सरकार एक लाख सरकारी नौकरियां भी देने की योजना में हैं।

इससे पहले सरकारिया ने सोमवार सुबह हैबोवाल में बुड्ढा दरिया के किनारे छह एकड़ में बनने वाली लैय्यर वैली का नींव पत्थर रखा। एक साल के अंदर यह लैय्यर वैली बनकर तैयार होगी। इसके निर्माण में 2.96 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और यह फंड लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की तरफ से दिया गया है। इस मौके पर मेयर बलकार सिंह संधू, डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमन बाला सुब्रह्मण्यम भी मौजूद रहे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी