Punjab Assembly Election 2022: कृषि सुधार कानूनाें की वापसी के बाद ग्राउंड वर्क में जुटी भाजपा, जानें रणनीति

Punjab Assembly Election 2022 भाजपा जिला महासचिव व जिला प्रभारी अलग-अलग मंडलों में जाकर मंडल प्रभारियों के साथ बैठक कर उन्हें विधानसभा चुनाव में जी तोड़ मेहनत करने को कह रहे। मंडल प्रभारियों व मंडल प्रधानों को बूथ लेवल पर कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 09:55 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 02:24 PM (IST)
Punjab Assembly Election 2022: कृषि सुधार कानूनाें की वापसी के बाद  ग्राउंड वर्क में जुटी भाजपा, जानें रणनीति
कृषि सुधार कानूनाें की वापसी के बाद भाजपा ने बदली रणनीति। (जागरण)

जागरण संवाददाता लुधियाना। Punjab Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अब ग्राउंड वर्क करना शुरू कर दिया है। कृषि सुधार कानूनाें काे वापस करने की घोषणा के साथ ही भाजपा पंजाब में अब चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा ने बूथ लेवल से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यक्रम करने शुरू कर दिए हैं। भाजपा जिला कार्यकारिणी ने ब्लॉक को मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों को अब विधानसभा चुनाव के लिए टारगेट देने शुरू कर दिए।

भाजपा जिला महासचिव व जिला प्रभारी अलग-अलग मंडलों में जाकर मंडल प्रभारियों के साथ बैठक कर उन्हें विधानसभा चुनाव में जी तोड़ मेहनत करने को कह रहे। जिला कार्यकारिणी की तरफ से मंडल प्रभारियों व मंडल प्रधानों को बूथ लेवल पर कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के शिवपुरी मण्डल की एक बैठक मंडल के अध्यक्ष यशपाल वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमे भाजपा के जिला महामंत्री कांतेन्दु शर्मा विशेष तौर से बैठक में शामिल हुए।

भाजपा महामंत्री कांतेन्दु शर्मा ने बताया की पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और भारतीय जनता पार्टी ने अभी से इसके लिए अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में भाजपा के नार्थ हलके में पड़ते शिवपुरी मंडल ने शनिवार को चुनावों को लेकर चर्चा सुरु की और पार्टी द्वारा लक्ष्य निर्धारित करने को लेकर विचार-विमर्श किया। भाजपा नेता ने कहा की पंजाब में अब हमारा नया लक्ष्य विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का है। हम अपनी चुनावी रणनीति बनाएंगे और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करेंगे।

ये रहे माैजूद

इस मौके पर भाजपा के शिवपुरी मंडल के पूर्व मंडल प्रधान राजिंदर शर्मा,शेखर जैन, युवा मोर्चा के महामंत्री अजिंदर सिंह,महामंत्री कृष्ण दुरेजा,अशोक राणा, उपाध्यक्ष जीवन मेहरा,राजन दादे, विजय पोपले,राजनहंस,ठाकुर बिट्टू, शेल्ली, राजन,अशोक, मनोज चोपड़ा, कुलदीप व विक्की आहूजा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-अमृतसर में बोले राकेश टिकैत- 29 का कार्यक्रम स्थगित, MSP की गारंटी के कानून के बिना आंदोलन वापस नहीं

chat bot
आपका साथी