पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारी 11 अक्टूबर से करेंगे हड़ताल

पंजाब रोडवेज /पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब द्वारा पंजाब के सभी बस स्टैंड पर दो घंटे के लिए बंद करके पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:05 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:05 PM (IST)
पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारी 11 अक्टूबर से करेंगे हड़ताल
पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारी 11 अक्टूबर से करेंगे हड़ताल

संवाद सहयोगी, जगराओं : पंजाब रोडवेज /पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब द्वारा पंजाब के सभी बस स्टैंड पर दो घंटे के लिए बंद करके पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई । जगराओं बस स्टैंड में संबोधित करते हुए राज्य के सचिव जलौर सिंह गिल्ल, डिपो प्रधान सोहन सिंह और सचिव अवतार सिंह तिहाडा ने कहा कि कच्चे मुलाजिमों को बिना शर्त पक्का करने की मांग पर सरकार ध्यान नहीं दे रही। इस कारण कर्मचारियों को संघर्ष के रास्ते पर चलना पड़ रहा है और पंजाब सरकार का सरकारी ट्रांसपोर्ट बनाने की ओर ध्यान नहीं है। कमाई करने वाले विभागों को बचाने और इसके इसमें काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने या बसों की गिनती 10000 करने पर ध्यान ना देना, यह साबित करता है कि नए बने मुख्यमंत्री द्वारा भी ट्रांसपोर्ट की हड़ताल के अल्टीमेटम देने के बाद भी कोई मीटिग नहीं बुलाई गई।

उन्होंने सरकार और अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ट्रांसपोर्ट विभाग के कच्चे कर्मचारियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री के समय 14 अक्टूबर 2021 को बैठक करके लिए गए फैसले को लागू करने की जगह अब नए मुख्यमंत्री बहाना बनाकर टालमटोल किया जा रहा है, जबकि सभी अधिकारी पहले वाले ही हैं और कुछ फैसले विभाग स्तर पर करने वाले हैं। इसके विरोध में अब छह अक्टूबर को गेट रैलियां करके 11,12,13 अक्टूबर को हड़ताल रखी जाएगी और 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री की रिहायश के समक्ष धरना प्रदर्शन और रैली निकाली जाएगी। इस मौके चेयरमैन जसपाल सिंह, कैशियर मोहम्मद रफी, देवेंद्र सिंह भीम, गुरनैब सिंह, जरनैल सिंह, सुखबीर सिंह, जज सिंह, राज खान, कमलजीत, गुरदीप मल्ली, मनजीत सिंह, इंदरजीत सिंह और हरमिदर सिंह के अलावा अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी