10 अगस्त को सीएम कैप्टन अमरिंदर व नवजाेत सिद्दू का घेराव करेंगे पनबस व PRTC कर्मचारी, जानें कारण

पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों की कमेटी की ओर से दिए गए कार्यक्रम के तहत लुधियाना डिपू गेट पर गेट रैली की गई। इस दाैरान कर्मचारियाें ने कई बड़े फैसले भी लिए।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 04:55 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 04:55 PM (IST)
10 अगस्त को सीएम कैप्टन अमरिंदर व नवजाेत सिद्दू का घेराव करेंगे पनबस व PRTC कर्मचारी, जानें कारण
पनबस एवं पीआरटीसी कर्मचारी 9 से 11 अगस्त को बसों का करेंगे चक्का जाम। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों की कमेटी की ओर से दिए गए कार्यक्रम के तहत लुधियाना डिपू गेट पर गेट रैली की गई। रैलो को संबोधित करते हुए प्रदेश उपप्रधान सतनाम सिंह, डिपू प्रधान शमशेर सिंह ढिल्लों और आरटीसी डिपू प्रधान गुरबाज सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से साढे चार साल बीत जाने के बावजूद कच्चे कर्मचारियों का कोई हल नहीं किया है।

हर स्थान पर मंत्रियाें का किया जाएगा विराेध

सरकार अपनी झूठी लड़ाई दिखाकर पंजाब की जनता से धोखा कर 2022 में सरकार बनाने की तैयारी में हैं। लेकिन पंजाब के लोग इन सियासी पैंतरों को जानते हैं और पहले सरकार ट्रांसपोर्ट माफिया को समाप्त करे, घर घर रोजगार दे, रेत माफिया, केबल माफिया,नशा माफिया खत्म करे। पहली कैबिनेट बैठक में कच्चे मुलाजिमों को पक्का करे, नहीं तो हर स्थान पर मंत्रियों का विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-Adani लाजिस्टिक पार्क बंद होने से पंजाब के उद्योगों को लगा बड़ा झटका, बढ़ेगा ट्रांसपोर्टेशन का खर्च

पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों की मांगाें पर गंभीर नहीं सरकार

उन्होंने कहा कि आमदनी वाले संस्थान पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों की ओर से अब पूर्ण हड़ताल का रास्ता अपनाया जाएगा। इस दौरान चेतावनी दी गई कि अगर सरकार ने समस्या का हल न निकाला तो 9 से 11 अगस्त तक पूर्ण हड़ताल की जाएगी। इस दाैरान सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्दू के घर के बाहर प्रदर्शन किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-Tokyo Olympics 2020: अमृतसर के किसान की बेटी ने ओलिंपिक में रचा इतिहास, गुरजीत काैर के गोल से Semifinal में हॉकी टीम

ये रहे माैजूद

 इस अवसर पर सिकंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, तजिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, अमरजीत सिंह व दलजीत सिंह ने भी विचार प्रकट किए।

यह भी पढ़ें-polythene Ban In Ludhiana: नगर निगम ने डेढ़ क्विंटल पालीथिन कैरीबैग किया जब्त, दुकानदारों को एक लाख जुर्माना ठाेका

chat bot
आपका साथी