सरकार के झूठे वादों से दुखी पनबस व पीआरटीसी कर्मचारी शुरू करेंगे संघर्ष

पंजाब रोडवेज पनबस व पीआरटीसी कंट्रैक्ट वर्कर यूनियन पंजाब के निमंत्रण पर पूरे पंजाब के बस स्टैंड पर रोष प्रदर्शन किया गया। जगराओं बस स्टैंड में सूबा सचिव जलौर सिंह गिल डिपो प्रधान सोहन सिंह सचिव अवतार सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पिछले लंबे समय से ट्रांसपोर्ट विभाग के कच्चे कर्मचारियों को पक्का नही किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:14 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:14 PM (IST)
सरकार के झूठे वादों से दुखी पनबस व पीआरटीसी कर्मचारी शुरू करेंगे संघर्ष
सरकार के झूठे वादों से दुखी पनबस व पीआरटीसी कर्मचारी शुरू करेंगे संघर्ष

जागरण संवाददाता, जगराओं : पंजाब रोडवेज पनबस व पीआरटीसी कंट्रैक्ट वर्कर यूनियन पंजाब के निमंत्रण पर पूरे पंजाब के बस स्टैंड पर रोष प्रदर्शन किया गया। जगराओं बस स्टैंड में सूबा सचिव जलौर सिंह गिल, डिपो प्रधान सोहन सिंह, सचिव अवतार सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पिछले लंबे समय से ट्रांसपोर्ट विभाग के कच्चे कर्मचारियों को पक्का नही किया जा रहा है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने पक्का करने का भरोसा दिया, फिर छह अक्टूबर 2021 को नए मंत्री राजा अमरिदर सिंह वड़िग ने भरोसा दिया फिर 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी ने भरोसा दिया कि आपको 20 दिन में रेगूलर किया जाएगा। हालांकि अभी तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में पनबस व पीआरटीसी कर्मियों ने दोबारा संघर्ष करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यूनियन की मांग है कि दस हजार सरकारी बसें शामिल की जाएं और कच्चे कर्मियों को पक्का किया जाए। इस दौरान चेयरमैन जसपाल सिंह, गुरनैब सिंह, बूटा सिह, उरमनदीप सिंह, अमरजीत सिंह, मोहम्मद रफी कोषाध्यक्ष, दविदर सिंह भीम, जगमोहन सिंह, जगमिदर सिंह, कमलजीत सिंह, अमरीक सिंह, उपप्रधान जज सिंह, हरजिदर सिंह, प्रदीप कुमार, जतिदर सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी