फैक्ट्री के बाहर मजदूर का शव रख किया प्रदर्शन

कंगनवाल इलाके में एक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए मजदूरों ने शव को फैक्ट्री के बाहर रख कर मालिक के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 10:26 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 10:26 PM (IST)
फैक्ट्री के बाहर मजदूर का शव रख किया प्रदर्शन
फैक्ट्री के बाहर मजदूर का शव रख किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, लुधियाना : कंगनवाल इलाके में एक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए मजदूरों ने शव को फैक्ट्री के बाहर रख कर मालिक के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि फैक्ट्री मालिक की जबरदस्ती और लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई है। मामले की सूचना मिलने पर पहुंचे कंगनवाल चौकी प्रभरी जसदीप सिंह गिल ने प्रदर्शनकारियों को न्याय का भरोसा दिला कर शांत किया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। मृतक की पहचान सूआ रोड की गोयल कालोनी निवासी सतेंद्र प्रसाद के रूप में हुई।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सतेंद्र फैक्ट्री में पिछले छह साल से काम कर रहा है। सोमवार उसकी तबियत खराब थी। उसने मालिक से छुट्टी देने और घर भेजने को कहा। उनका आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने उसे छुट्टी देने के बजाय काम करने के लिए कहा। जब उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई तो उसे घर भेज दिया गया। सोमवार रात वो घर में जाकर सो गया, मगर मंगलवार सुबह जब नहीं उठा तो उसके साथी उसे जगाने के लिए गए। अंदर जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बारे में पता चलने पर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदुरों ने मालिक के विरूद्ध प्रदर्शन शुरू कर दिया। राज सिंह राजपूत के नेतृत्व में फैक्ट्री के बाहर शव को रख कर नारेबाजी की गई। राज सिंह राजपूत ने बताया कि फैक्ट्री मालिक के लापरवाही की वजह से मजदूर की मौत हुई है।

chat bot
आपका साथी