सीवरेज सफाई के लिए निगम दफ्तर के सामने जताया रोष

टेक्सटाइल होजरी कामगार यूनियन के नेतृत्व में ईडब्ल्यूएस कालोनी लुधियाना से लोगों ने पीने के लिए शुद्ध पानी व सीवरे•ा की सफाई की मांगों को लेकर नगर-निगम •ाोन बी के दफ्तर पर रोष-प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि पिछले कई महीनों से कालोनी में सीवरे•ा •ाम होने के चलते गलियों व घरों में गंदा पानी आ जाता है जिससे अनेक किस्म की बीमारियां फैल रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 09:14 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 09:14 PM (IST)
सीवरेज सफाई के लिए निगम दफ्तर के सामने जताया रोष
सीवरेज सफाई के लिए निगम दफ्तर के सामने जताया रोष

जासं, लुधियाना : टेक्सटाइल होजरी कामगार यूनियन के नेतृत्व में ईडब्ल्यूएस कालोनी लुधियाना से लोगों ने पीने के लिए शुद्ध पानी व सीवरे•ा की सफाई की मांगों को लेकर नगर-निगम •ाोन बी के दफ्तर पर रोष-प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि पिछले कई महीनों से कालोनी में सीवरे•ा •ाम होने के चलते गलियों व घरों में गंदा पानी आ जाता है, जिससे अनेक किस्म की बीमारियां फैल रही हैं। यहीं पानी रोजाना सप्लाई के पानी में गंदा पानी मिलने से घरों के नलों से भी गंदा पानी आ रहा है।

टेक्सटाइल हो•ारी कामगार यूनियन के मुख्य सचिव जगदीश सिंह ने कहा कई बार नगर निगम प्रशासन से शिकायत की गई है, लेकिन इस मसले का कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किया जा रहा। वे इलाके के विधायक, पार्षद एवं नगर-निगम तक के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। कुछ दिन पहले भी इलाके के लोगों ने नगर निगम •ाोन बी पर एक मांग पत्र भी दिया था। अफसरों ने भरोसा दिया था कि जल्द कार्रवाई की जाएगी, लेकिन अब तक कोई कारवाई नहीं हुई। इसलिए कालोनी के लोगों ने म•ादूर यूनियन की अगुआई में लुधिय़ाना नगर निगम •ाोन बी के दफ्तर पर नारेबाजी की। मौके पर एक्सईएन रणबीर सिंह ने मांगपत्र लिया व तीन दिनों में सफाई करवाने का भरोसा दिलाया है।

chat bot
आपका साथी