अकाली दल का जगराओं में प्रदर्शन आठ को : कलेर

शिरोमणि अकाली दल की ओर से आठ मार्च को हलका स्तर पर हो रहे धरना प्रदर्शन के संबंध में बुधवार को पूर्व विधायक एसआर कलेर की अगुआई में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के सर्कल प्रधानों के साथ बैठक आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 08:52 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 08:52 PM (IST)
अकाली दल का जगराओं में प्रदर्शन आठ को : कलेर
अकाली दल का जगराओं में प्रदर्शन आठ को : कलेर

संवाद सहयोगी, जगराओं : शिरोमणि अकाली दल की ओर से आठ मार्च को हलका स्तर पर हो रहे धरना प्रदर्शन के संबंध में बुधवार को पूर्व विधायक एसआर कलेर की अगुआई में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के सर्कल प्रधानों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें आठ मार्च को गांवों से बड़ी संख्या में एकत्रित होने के लिए वर्करों की ड्यूटी लगाई गई।

पूर्व विधायक कलेर ने बताया कि रोष प्रदर्शन धरना मेन चौक में पुल के नीचे सुबह 11 बजे से एक बजे तक लगाया जाएगा । इस धरने पर विशेष तौर पर महिला अकाली दल के जिला प्रधान किरणदीप कौर शामिल होंगी। इस मौके जिला प्रधान भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल, पूर्व चेयरमैन कंवलजीत सिंह मल्ला ने भी संबोधित किया।

इस बैठक में सर्कल प्रधान परमिदर सिंह चीमा, सुखदेव सिंह गिदडविडी, युवा प्रधान जगदीश सिंह दीशा, दुरशरन सिंह गिदडविडी, सुरगन सिंह रसूलपुर, रिकू अमरगढ़ कलेर, पार्षद सतीश कुमार पप्पू, महिला विग की प्रधान सुरजीत कौर, चरणजीत सिंह कोठे शेरजंग, दर्शन सिंह गिल, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह , प्रधान बूटा सिंह भंमीपुरा, डायरेक्टर जसवीर सिंह देहडका, प्रधान सर्वेश कुमार गुडगो, पूर्व सरपंच रेशम सिंह , सिमर सिंह देहडका, कर्मजीत सिंह कोठे शेरजंग, मनदीप सिंह भमीपुरा,प्रताप सिंह अमरगढ़ कलेर, प्रदीप सिंह डल्ला, सोनू कोठे शेरजंग, निर्मल सिंह अखाड़ा, बाबू सिंह चक्र के अलावा अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी