खन्ना रेलवे स्टेशन पर जारी किसानों का धरना

खन्ना रेलवे स्टेशन पर भारतीय किसान यूनियन पंजाब का धरना सोमवार को 23वें दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:37 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:37 PM (IST)
खन्ना रेलवे स्टेशन पर जारी किसानों का धरना
खन्ना रेलवे स्टेशन पर जारी किसानों का धरना

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना रेलवे स्टेशन पर भारतीय किसान यूनियन पंजाब का धरना सोमवार को 23वें दिन भी जारी रहा। किसान नेताओं राजिदर सिंह बेनीपाल और गुरदीप सिंह भट्टी ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून किसानों को बर्बाद करने वाले हैं। केंद्र सरकार का झुकाव अंबानी, अडानी और कार्पोरेट घरानों की ओर है। इस कारण किसानों को अनदेखा किया जा रहा है। पूर्व सैनिकों ने कैप्टन नंद लाल माजरी की अगुआई में किसानों को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। किसानों ने कृषि कानून रद होने तक धरना जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर कशमीरा सिंह, हरविदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरमेश सिंह माजरा, अमृत सिंह राजेवाल, जसवीर सिंह ढिल्लो, जसवीर सिंह मुस्तफाबाद, रणजीत सिंह मंडी गोबिदगढ़, हरमिदर सिंह रहौण, अवतार सिंह भट्टियां, बलदेव सिंह भंगू, गुरमीत सिंह जरग, जसनूर सिंह जरग, गुरमेल सिंह चकोही, कामरेड हवा सिंह व संदीप सिंह माजरा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी