श्री राम कथा के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा

श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री राधा गोविद सरकार एवं श्री दंडी स्वामी महाराज की असीम कृपा से श्री सिद्ध पीठ ट्रस्ट समस्त सेवा पर्रिकर एवं श्री राधा गोविद संकीर्तन मंडल (सेवक सिद्ध पीठ) द्वारा पावन ऋषि पंचमी महोत्सव के शुभ आरंभ में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। पंडित राज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में होने वाली श्री राम कथा विशेष रूप से श्री धाम वृंदावन से पहुंचे गौरदास महाराज करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:46 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:46 PM (IST)
श्री राम कथा के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा
श्री राम कथा के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा

जेएनएन, लुधियाना : श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री राधा गोविद सरकार एवं श्री दंडी स्वामी महाराज की असीम कृपा से श्री सिद्ध पीठ ट्रस्ट, समस्त सेवा पर्रिकर एवं श्री राधा गोविद संकीर्तन मंडल (सेवक सिद्ध पीठ) द्वारा पावन ऋषि पंचमी महोत्सव के शुभ आरंभ में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। पंडित राज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में होने वाली श्री राम कथा विशेष रूप से श्री धाम वृंदावन से पहुंचे गौरदास महाराज करेंगे।

कथा आरंभ होने से पहले मंदिर से शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। पं. सोहन शास्त्री ने विधिवत वेदमंत्रों के साथ श्री राम कथा ग्रंथ एवं श्री महाराज की पूजा अर्चना की। गौरदास महाराज ने प्रथम दिन श्री राम कथा अयोध्या कांड से कथा आरंभ की। पंडित शर्मा ने कहा कि यह कथा पांच अगस्त तक लगातार सायंकाल छह बजे से 8:30 बजे तक होगी।

इस अवसर पर मनमोहन भट्ट, काले खान, प्रवीण गुप्ता, तीर्थ राम, केशव जोशी, विशाल अरोड़ा, नितिन गुप्ता प्रिस छाबड़ा, प्रवीण शर्मा, पारस शर्मा, राजीव खोसला, माधव कालड़ा, मनीष वसिष्ट, शाम सूंदर पब्बी, सतीश वसिष्ठ, संगीत गंभीर, वनीत अरोड़ा, जीत कपूर, हनी सिक्का, चेतन खोसला, प्रमोद गुप्ता, विवेक ढींगरा, मोहित मौदगिल, नरिदर शर्मा, प. गोपाल शर्मा, प. रघुबीर शर्मा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी