लुधियाना के डाबा थाने से भागा कैदी नंगल से गिरफ्तार, रविवार शाम लेकर आई टीम

शुक्रवार तड़के आरोपित हरविंदर सिंह ने हवालात की दो पत्तियां तोड़ी और हवालात से निकलकर फरार हो गया। जबकि उसके 2 साथी भागने में कामयाब ना हो सके। जब सुबह पुलिस को हरविंदर सिंह के हवालात से फरार होने का पता लगा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 09:41 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 09:41 AM (IST)
लुधियाना के डाबा थाने से भागा कैदी नंगल से गिरफ्तार, रविवार शाम लेकर आई टीम
थाना डाबा की हवालात तोड़कर फरार कैदी गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। थाना डाबा की हवालात तोड़कर फरार हुए आरोपित को पुलिस टीम ने अब गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पुलिस टीम रविवार की शाम नंगल से गिरफ्तार करके लुधियाना लाई। पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ग्यासपुरा में तीन आरोपितों ने एक दसवीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी थी जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपित तेजराम, गुरमीत सिंह व लोहारा के गुरमेल नगर निवासी हरविंदर सिंह उर्फ लाली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था।

तीनों आरोपित रिमांड पर थाना डाबा की हवालात में बंद थे। शुक्रवार तड़के आरोपित हरविंदर सिंह ने हवालात की दो पत्तियां तोड़ी और हवालात से निकलकर फरार हो गया। जबकि उसके 2 साथी भागने में कामयाब ना हो सके। जब सुबह पुलिस को हरविंदर सिंह के हवालात से फरार होने का पता लगा तो हरकत में आई पुलिस विभाग ने नाइट मुंशी, संतरी व फरार हुए हरविंदर सिंह को नामजद कर लिया।

इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने टीमें बनाकर उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। जहां पुलिस को पता लगा कि आरोपित नंगल स्थित अपने ससुराल में छुपा बैठा है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम नंगल उसके ससुराल जा पहुंची और आरोपित को वहां से धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपित से पूछताछ जारी है।

बाइक पर घर लौट रहे दो युवकों पर हमला

दवा लेकर बाइक पर घर लौट रहे दो युवकों की मामूली तकरार के बाद एक गुट के लोगों ने उन पर घातक हथियारों से हमला कर दिया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार मुंडिया कलां निवासी रमनदीप अपने दोस्त के साथ घर से दवाई लेने के लिए निकला था। लौटते समय मुंडिया के करीब उनकी बाइक किसी अन्य बाइक से टकरा गई। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया। दूसरी बाइक पर सवार युवकों ने तत्काल फोन पर अपने साथियों को बुलाया। उसके बाद उन्होंने दोनों युवकों को पीटना शुरू कर दिया। एक युवक के लहूलुहान होने पर हमलावर भाग गए। रमनदीप के साथी ने उसे घायल अवस्था में फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी