गोशाला में बेटे की सगाई कर प्रवीण बांसल ने दिया संदेश

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण बांसल ने एक नई मिसाल पेश की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:24 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:24 PM (IST)
गोशाला में बेटे की सगाई कर प्रवीण बांसल ने दिया संदेश
गोशाला में बेटे की सगाई कर प्रवीण बांसल ने दिया संदेश

जागरण संवाददाता, लुधियाना

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण बांसल ने एक नई मिसाल पेश की। प्रवीण बांसल ने 24 नवंबर को अपने बेटे नवदीप बांसल की सगाई प्राचीन गोशाला के हाल में करवाई। गोशाला में बेटे की सगाई करके प्रवीण ने लोगों को यह संदेश दिया कि मांगलिक कार्य धार्मिक स्थल पर किए जाएं तो उससे जीवन में सकारात्मकता रहती है। वहीं सगाई कार्यक्रम में बड़ी गिनती में पहुंचे लोगों के जरिए यह साबित कर दिया कि उनकी शहर में अच्छी पकड़ है। कार्यक्रम के दौरान श्री सुंदरकांड पाठ किया गया। उन्होंने इस कार्यक्रम में किसी से शगुन भी नहीं लिया।

प्राचीन गोशाला के हाल में सगाई या विवाह जैसे आयोजन करवाने के लिए लोग नहीं जाते हैं। यहां पर ज्यादातर संकीर्तन या शोक सभाएं होती हैं। इसके बावजूद प्रवीण बांसल ने एक पहल की है कि गोशाला या धार्मिक स्थल पर मांगलिक कार्य जरूर किए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले वह अपने एक दोस्त के बेटे की शादी में गए। दोस्त ने शादी का पूरा कार्यक्रम गुरुद्वारा साहिब में रखा था। उन्होंने बताया कि तब से मन में था कि वह भी अपने बच्चों की शादी के कार्यक्रम धार्मिक स्थल पर करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले बेटियों की शादियां हुई तब उन्हें लड़के वालों के हिसाब से कार्यक्रम करने थे, इसलिए बेटे की सगाई गोशाला में संकीर्तन के साथ करने का फैसला किया। इसे उनके बेटे नवदीप समेत पूरे परिवार ने मान लिया। उन्होंने कहा कि बेटे की शादी सोमवार को व्हीसलिग रिजॉर्ट में होगी, लेकिन अब उन्होंने तय किया है कि घर के बाकी बच्चों की सगाई से लेकर शादी तक सभी कार्यक्रम धार्मिक स्थल पर ही होंगे। लड़की के पिता भी हैं संघ के कार्यकर्ता

प्रवीण बांसल की बहू रिया गोयल के पिता नितिन गोयल कपड़े के व्यापारी हैं और वह भी संघ के कार्यकर्ता हैं। वह भी धार्मिक प्रवृति के हैं, इसलिए उन्होंने भी गोशाला में सगाई आयोजन करने में अपनी सहमति दी है। समारोह में नहीं बुलाए प्रदेश स्तरीय नेता

प्रवीण बांसल इस बार सेंट्रल हलके विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी जता रहे हैं। उन्होंने सगाई समारोह में प्रदेश स्तरीय किसी भी नेता या अफसर को नहीं बुलाया। उन्होंने सिर्फ शहर के उन लोगों को बुलाया, जिनके साथ उनके संबंध हैं। समारोह में तीन हजार के करीब लोग पहुंचे। वहीं उनके विरोधी इसे राजनीतिक स्टंट बता रहे हैं। समारोह में बड़े नेताओं में से केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ही पहुंचे।

chat bot
आपका साथी